Uncategorized

स्वतंत्रता दिवस पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी ने किया ध्वजारोहण, शहीदों के त्याग और देश की प्रगति को किया नमन – परविंदर सिंह

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में 80वाॅ स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य आयोजन कांग्रेस कार्यालय, तिलक पुस्तकालय, बिष्टुपुर में किया गया। समारोह में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परविंदर सिंह ने राष्ट्रध्वज का ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित कांग्रेसजनों ने सामूहिक रूप से राष्ट्र गीत “वंदे मातरम्” एवं राष्ट्रगान “जन गण मन” का गायन कर तिरंगे को सलामी दी तथा देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया

स्वतंत्रता दिवस पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी ने किया ध्वजारोहण, शहीदों के त्याग और देश की प्रगति को किया नमन – परविंदर सिंह

जमशेदपुर – पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में 80वाॅ स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य आयोजन कांग्रेस कार्यालय, तिलक पुस्तकालय, बिष्टुपुर में किया गया। समारोह में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परविंदर सिंह ने राष्ट्रध्वज का ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित कांग्रेसजनों ने सामूहिक रूप से राष्ट्र गीत “वंदे मातरम्” एवं राष्ट्रगान “जन गण मन” का गायन कर तिरंगे को सलामी दी तथा देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह ने उपस्थित कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का दिन नहीं, बल्कि उन महान स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को स्मरण करने का अवसर है, जिन्होंने अपना सर्वस्व न्योछावर कर देश को अंग्रेजी शासन की गुलामी से आजाद कराया। उन्होंने कहा कि भारत की आजादी का इतिहास त्याग, तपस्या, संघर्ष और असंख्य देशभक्तों के बलिदान से लिखा गया है।
उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, सरदार वल्लभभाई पटेल, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, मौलाना अबुल कलाम आजाद सहित अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों ने देश की आजादी के लिए अपना जीवन समर्पित किया। कांग्रेस पार्टी ने स्वतंत्रता आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाई और देश की आजादी के लिए व्यापक जनआंदोलन खड़ा किया। आज हमारा कर्तव्य है कि स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों के भारत के निर्माण के लिए लोकतंत्र, संविधान, सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता और भाईचारे के मूल्यों को मजबूत करें।
समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अशोक चौधरी ने स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद देश की विकास यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद भारत ने अनेक चुनौतियों के बावजूद शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग, विज्ञान, तकनीक, आधारभूत संरचना और लोकतांत्रिक संस्थाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि देश के विकास में पूर्ववर्ती सरकारों, वैज्ञानिकों, किसानों, मजदूरों, शिक्षकों, सैनिकों और देश के प्रत्येक नागरिक का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
उन्होंने कहा कि भारत की वास्तविक शक्ति उसकी विविधता में एकता है। देश की लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कांग्रेसजनों से आह्वान किया कि वे समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर जनसेवा, सामाजिक सद्भाव और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करें।
इसके पश्चात जिला कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश सिंह ने उपस्थित सभी कांग्रेसजनों, वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने तिरंगे झंडे के नीचे उपस्थित सभी वरिष्ठ कांग्रेसजनों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस का यह आयोजन हम सभी को राष्ट्रसेवा, जनसेवा और संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को और मजबूती से निभाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों एवं उपस्थित कांग्रेसजनों का धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम का संचालन संजय सिंह आजाद उपाध्यक्ष (संगठन) ने दिया।
समारोह के दौरान कांग्रेसजनों ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने, संविधान की रक्षा करने, लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने तथा समाज में आपसी भाईचारा एवं सद्भाव कायम रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता, विभिन्न प्रकोष्ठों एवं विभागों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे
इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता राकेश कुमार तिवारी, महेंद्र मिश्रा, रियाजुद्दीन खान, ब्रजेंद्र तिवारी, अमरजीत नाथ मिश्रा, बुद्धदेव गिरी, ऋषि मिश्रा, गुरदीप सिंह,शफी अहमद खान, अमरजीत सिंह भाटिया, राजकिशोर यादव, अरुण सिंह, रामलाल प्रसाद पासवान, रजनीश सिंह, मकसूद आलम, संजय यादव, आशुतोष सिंह, अतुल गुप्ता, सफी अहमद खान, उदय कुमार सिंह, पूजा सिंह, शिखा चौधरी, ज्योति मिश्रा, हिंदू भूषण यादव, राजेश चौधरी, संतोष सिन्हा, सुदर्शन तिवारी, पवन कुमार बबलू, नौनीत मिश्रा, राहुल कुमार उर्फ राजा सिंह राजपूत, कमलेश कुमार ठाकुर, रंजीत झा, रंजीत सिंह, आशीष मुखी, शाहनवाज खान, हरिराम टुडू, शमशेर आलम, गुलाम सरवर, अमित, नितीश मिश्रा, वायलेट जेवियर, सविता, नमिता, फिरोज खान, गीता सिंह, श्रीमती लक्ष्मी, कौशल प्रधान, अशोक सिंह एवं इसरार जी गांधी, मुन्ना मिश्रा राजकुमार वर्मा, संजय घोष, संजय तिवारी, गोपाल यादव नंदलाल प्रसाद, लकी शर्मा, मोहम्मद शब्बीर उर्फ लालबाबू, सुखदेव सिंह मल्ली, जे एस पादरी, मोहम्मद सागर, सुशील पांडे, प्रितपाल सिंह, विनय सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी उपस्थित कांग्रेसजनों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देश की एकता, अखंडता, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संविधान की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!