Uncategorized

अप्रेंटिसशिप के दूसरे चरण में 397 आवेदकों को मिलेगा पुनः अवसर, 129 पदों पर चयन

कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा एवं इसके 18 अंगीभूत महाविद्यालयों में अप्रेंटिसशिप के लिए दूसरे चरण की चयन प्रक्रिया शुरू की जा रही है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार, अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए दूसरे चरण में पुनः प्राथमिकता दर्ज करने की प्रक्रिया 12 अगस्त से 19 अगस्त 2026 तक खुली है कोल्हान विश्वविद्यालय में अप्रेंटिसशिप के लिए कुल 397 आवेदन प्राप्त हुए थे, जबकि विश्वविद्यालय मुख्यालय, स्नातकोत्तर विभाग तथा इसके 18 अंगीभूत महाविद्यालयों में कुल 129 अप्रेंटिसशिप पद उपलब्ध हैं

अप्रेंटिसशिप के दूसरे चरण में 397 आवेदकों को मिलेगा पुनः अवसर, 129 पदों पर चयन

चाईबासा- कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा एवं इसके 18 अंगीभूत महाविद्यालयों में अप्रेंटिसशिप के लिए दूसरे चरण की चयन प्रक्रिया शुरू की जा रही है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार, अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए दूसरे चरण में पुनः प्राथमिकता दर्ज करने की प्रक्रिया 12 अगस्त से 19 अगस्त 2026 तक खुली है
कोल्हान विश्वविद्यालय में अप्रेंटिसशिप के लिए कुल 397 आवेदन प्राप्त हुए थे, जबकि विश्वविद्यालय मुख्यालय, स्नातकोत्तर विभाग तथा इसके 18 अंगीभूत महाविद्यालयों में कुल 129 अप्रेंटिसशिप पद उपलब्ध हैं।
इससे पहले विश्वविद्यालय द्वारा 107 अप्रेंटिस अभ्यर्थियों की पहली सूची जारी की गई थी, जिनमें से 39 अभ्यर्थी कोल्हान विश्वविद्यालय, स्नातकोत्तर विभाग एवं इसके अंगीभूत महाविद्यालयों में योगदान देकर वर्तमान में कार्यरत हैं।
अब शेष रिक्त पदों को भरने के लिए दूसरी सूची जारी की जानी है। इसके लिए विश्वविद्यालय ने पूर्व से आवेदन किए हुए शेष आवेदकों से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि के भीतर अपनी प्राथमिकता दर्ज करते समय कोल्हान विश्वविद्यालय एवं इसके सभी 18 अंगीभूत महाविद्यालयों को प्राथमिकता सूची में शामिल करें।
अभ्यर्थी अपनी एनएटीएस पहचान संख्या एवं कूटशब्द के माध्यम से प्रवेश कर स्वयं अथवा साझा सेवा केंद्र के माध्यम से प्राथमिकता दर्ज कर सकते हैं।
विश्वविद्यालय की ओर से सभी शेष अभ्यर्थियों से विशेष अपील की गई है कि वे केवल किसी एक संस्थान को प्राथमिकता न देते हुए कोल्हान विश्वविद्यालय, स्नातकोत्तर विभाग तथा इसके सभी 18 अंगीभूत महाविद्यालयों को प्राथमिकता दें, ताकि उपलब्ध अप्रेंटिसशिप के अवसरों का अधिक से अधिक योग्य अभ्यर्थियों को लाभ मिल सके।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों से आग्रह किया है कि वे 19 अगस्त 2026 की अंतिम तिथि से पहले अपनी प्राथमिकता अवश्य दर्ज कर दें। ये प्रक्रिया किसी नए आवेदक द्वारा नहीं की जानी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!