लगातार पत्राचार के बाद मुख्य सड़क से हटा कचरे का ढेर
पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के प्रयास से लोगों को मिली राहत, करीब 50 घरों में जलापूर्ति भी बहाल

लगातार पत्राचार के बाद मुख्य सड़क से हटा कचरे का ढेर
पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के प्रयास से लोगों को मिली राहत, करीब 50 घरों में जलापूर्ति भी बहाल
जमशेदपुर- बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के लगातार प्रयास एवं पीएचईडी विभाग के कार्यपालक अभियंता से किए गए पत्राचार के बाद बागबेड़ा कॉलोनी के कुंवर सिंह मैदान, रोड नंबर-3 के समीप मुख्य सड़क पर महीनों से पड़ा कचरे एवं मलबे का ढेर हटा दिया गया। कचरा हटने से स्थानीय लोगों को आवागमन में राहत मिली है।
बताया गया कि उक्त क्षेत्र के करीब 50 घरों में लंबे समय से सप्लाई वाले पानी की समस्या थी। पीएचईडी विभाग द्वारा पाइपलाइन इंटरकनेक्शन का कार्य पूरा कर जलापूर्ति बहाल कर दी गई। कार्य के दौरान सड़क पर जमा हुए कचरे एवं मलबे को नहीं हटाए जाने से लोगों को परेशानी हो रही थी।
इस मामले को लेकर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने पीएचईडी विभाग के कार्यपालक अभियंता से लगातार पत्राचार कर संवेदक से सड़क की सफाई कराने की मांग की। इसके बाद संवेदक द्वारा मुख्य सड़क से कचरे एवं मलबे का ढेर हटा दिया गया। स्थानीय लोगों ने कचरा हटाए जाने पर राहत जताते हुए सुनील गुप्ता के प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त किया।



