Uncategorized

सामाजिक संस्था लोक समर्पण ने तृतीय सोमवारी को महाभोग का किया आयोजन, हजारों लोगों के साथ शहर के कई गणमान्यजन हुए शामिल, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, विधायक पूर्णिमा साहू ने भी किया प्रसाद ग्रहण

समाज कल्याण को समर्पित शहर की सामाजिक संस्था लोक समर्पण की ओर से पवित्र सावन माह के तृतीय सोमवारी को महाभोग का आयोजन किया गया। एग्रिको स्थित क्लब हाउस प्रांगण में दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक चले महाभोग कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं के साथ शहर के राजनीतिक, सामाजिक, कॉरपोरेट, स्वास्थ्य एवं पत्रकार जगत से जुड़े कई गणमान्यजनों ने भाग लिया। इस दौरान मुख्य रूप से राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, जमशेदपुर पूर्वी के विधायक पूर्णिमा साहू आयोजन में शामिल हुए और श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष ललित दास के नेतृत्व में संस्था के सदस्यों ने आगन्तुक अतिथियों का अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया। वहीं, आयोजन स्थल पर विशालकाय शिवलिंग श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा

सामाजिक संस्था लोक समर्पण ने तृतीय सोमवारी को महाभोग का किया आयोजन, हजारों लोगों के साथ शहर के कई गणमान्यजन हुए शामिल, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, विधायक पूर्णिमा साहू ने भी किया प्रसाद ग्रहण


जमशेदपुर- समाज कल्याण को समर्पित शहर की सामाजिक संस्था लोक समर्पण की ओर से पवित्र सावन माह के तृतीय सोमवारी को महाभोग का आयोजन किया गया। एग्रिको स्थित क्लब हाउस प्रांगण में दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक चले महाभोग कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं के साथ शहर के राजनीतिक, सामाजिक, कॉरपोरेट, स्वास्थ्य एवं पत्रकार जगत से जुड़े कई गणमान्यजनों ने भाग लिया। इस दौरान मुख्य रूप से राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, जमशेदपुर पूर्वी के विधायक पूर्णिमा साहू आयोजन में शामिल हुए और श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष ललित दास के नेतृत्व में संस्था के सदस्यों ने आगन्तुक अतिथियों का अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया। वहीं, आयोजन स्थल पर विशालकाय शिवलिंग श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।


इस अवसर पर संस्था लोक समर्पण के अध्यक्ष ललित दास ने कहा कि बाबा भोलेनाथ के सबसे प्रिय सावन माह के तृतीय सोमवारी पर बाबा भोलेनाथ को विधिवत भोग लगाने के पश्चात महाभोग का आयोजन प्रत्येक वर्ष होता है। जिसमें शहर के गणमान्य अतिथियों के साथ हजारों शिवभक्त पूरे श्रद्धा और भक्तिभाव से भोग ग्रहण करते हैं। उन्होंने कहा कि आयोजन में समाज के हर वर्ग के लोग एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण करते हैं, जो हमारी सांस्कृतिक एकता और सनातन परंपरा की खूबसूरत झलक प्रस्तुत करता है। वहीं, अध्यक्ष ललित दास ने आयोजन में शामिल हुए सभी अतिथियों के प्रति पूरे लोक समर्पण परिवार की ओर से आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त की।

इस दौरान भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, रामबाबू तिवारी, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, भूपेंद्र सिंह, पत्रकारिता जगत से उदित अग्रवाल, ब्रजभूषण सिंह, ब्रजेश सिंह, शैलेश सिंह, चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मानव केडिया, अनिल मोदी, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, संजीव सिंह, बबुआ सिंह, अमरजीत सिंह राजा, राजीव सिंह, जितेंद्र राय, राकेश सिंह, प्रेम झा, बिनोद सिंह, पप्पू सिंह, बलबीर मंडल, बोलटू सरकार, अप्पा राव, लालचंद सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, पप्पू उपाध्याय, कुमार अभिषेक, युवराज सिंह, विकास शर्मा, बापन बनर्जी, रितेश झा, रंजीत सिंह, बिनोद राय, उपेंद्र गिरी, अमित अग्रवाल, अभिमन्यु सिंह, प्रकाश दुबे, शशांक शेखर, नवजोत सिंह सोहल, सुशील पांडेय, शशि यादव, अभिषेक श्रीवास्तव, समेत संस्था के नीरज कुमार, ज्ञान सिंह चौहान, देव कैबर्ता, दीपक सिंह, मिथिलेश साव, अर्णव कुमार, देव कुमार, धीरज कैबर्ता, सुभाष मुखी, गौरव केबर्ता एवं बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!