Uncategorized

राधिका नगर में कचरे के अंबार से मिली मुक्ति जनहित में जिला परिषद सदस्य डॉ. परितोष सिंह की पहल

जिला परिषद्-05 के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान की शुरुआत

राधिका नगर में कचरे के अंबार से मिली मुक्ति जनहित में जिला परिषद सदस्य डॉ. परितोष सिंह की पहल

जिला परिषद्-05 के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान की शुरुआत

जमशेदपुर- राधिका नगर मुख्य सड़क पर लंबे समय से कचरे का अंबार लगा हुआ था, जिससे स्थानीय निवासियों को आवागमन एवं दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा था।
स्थानीय नागरिकों के विशेष अनुरोध एवं समस्या की गंभीरता को देखते हुए जिला परिषद सदस्य डॉ. परितोष सिंह ने तत्काल संज्ञान लिया और अपने निजी खर्च पर जेसीबी एवं हाइवा बुलवाकर सड़क किनारे जमी गंदगी और कचरे को पूरी तरह साफ करवाया

<img src="https://newjharkhandvani.in/wp-content/uploads/2026/08/SAVE_20260817_021446-1-300×225.jpg" alt="" width="300" height="225" class="alignnone size-medium wp-imawp-image-2930
सड़क पूरी तरह साफ होने से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली और इस त्वरित कार्रवाई के लिए आभार जताया।

इस दौरान पंचायत समिति सतवीर सिंह बग्गा , समाजसेवी रजत कुमार भी मौके पर उपस्थित रहे और सफाई कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने में सहयोग दिया।
जिला परिषद् डॉ परितोष ने कहा कि आने वाले दिनों में छेत्र के बिभिन स्थानों से कचरे के अंबार को हटाया जाएगा । मौसमी बीमारियों को देखते हुए एंटी लार्वा का भी छिड़काऊ गोविंदपुर के शेष नगर में किया गया । उन्होंने जनता से स्वच्छता अभियान में सहयोग की अपील की

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!