Uncategorized

गीता थिएटर ने मेरा युवा भारत के युवाओं के साथ साकची बाजार में चलाया ‘यूथ ऑफ विकसित भारत’ स्वच्छता अभियान

देश के युवाओं को राष्ट्र निर्माण और सामाजिक सरोकारों से जोड़ने के उद्देश्य से आज साकची बाजार में एक भव्य स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम मोन्टू पातर जिला युवा आधिकारी मेरा युवा भारत ( नेहरू युवा केंद्र संगठन) के दिशानिर्देश पर आयोजन किया गया। यह अभियान 'गीता थिएटर के कलाकारों के साथ मेरा युवा भारत' (MY Bharat) के उत्साही युवा सदस्यों द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत 'यूथ ऑफ विकसित भारत' कार्यक्रम के अंतर्गत चलाया गया

गीता थिएटर ने मेरा युवा भारत के युवाओं के साथ साकची बाजार में चलाया ‘यूथ ऑफ विकसित भारत’ स्वच्छता अभियान

जमशेदपुर – देश के युवाओं को राष्ट्र निर्माण और सामाजिक सरोकारों से जोड़ने के उद्देश्य से आज साकची बाजार में एक भव्य स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम मोन्टू पातर जिला युवा आधिकारी मेरा युवा भारत ( नेहरू युवा केंद्र संगठन) के दिशानिर्देश पर आयोजन किया गया। यह अभियान ‘गीता थिएटर के कलाकारों के साथ मेरा युवा भारत’ (MY Bharat) के उत्साही युवा सदस्यों द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत ‘यूथ ऑफ विकसित भारत’ कार्यक्रम के अंतर्गत चलाया गया।

अभियान की शुरुआत सुबह साकची बाजार क्षेत्र से हुई, जहाँ गीता थिएटर एवं मेरा युवा भारत’ (MY Bharat) के युवा वॉलिंटियर्स ने हाथों में झाड़ू थामकर पूरे बाजार परिसर की साफ-सफाई जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) के सफाईकर्मियों साथ कदम से कदम मिलकर किया। युवाओं की इस टोली ने सड़कों, गलियों और सार्वजनिक स्थानों से कचरा इकट्ठा किया और उसे डस्टबिन में डाला। इस दौरान युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था।
साफ-सफाई करने के साथ-साथ युवाओं ने साकची बाजार के स्थानीय दुकानदारों, व्यापारियों और ग्राहकों से संवाद कर जन-जागरूकता अभियान से जुड़ने की अपील की। उन्होंने लोगों को स्वच्छता का महत्व समझाया और अपील की कि वे अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के बाहर डस्टबिन का उपयोग करें। साथ ही, पर्यावरण को नुकसान पहुँचाने वाले सिंगल-यूज़ प्लास्टिक का बहिष्कार कर बाजार को प्लास्टिक-मुक्त बनाने प्रयास करें स्वच्छता अभियान बाद सभी युवाओ ने खुले दुकानो मे जाकर उपस्थित दुकानदार एव ग्राहक को स्वच्छ भारत, विकसित भारत का संकल्प दिलाया।
‘गीता थिएटर मेरा युवा भारत’ के युवा अध्यक्ष अन्नत सरकार ने इस मौके पर कहा, “एक विकसित भारत का निर्माण तभी संभव है जब हमारा परिवेश स्वच्छ और स्वस्थ हो। देश की युवा शक्ति इस बदलाव की सबसे बड़ी वाहक है। आज का यह कार्यक्रम केवल एक दिन का अभियान नहीं है, बल्कि शहर के हर नागरिक को जागरूक करने की एक निरंतर चलने वाली मुहिम है। आज के इस कार्यक्रम से हम शहर को संदेश देना चाहते है कि हमारी टीम स्वच्छता अभियान के लिए सिर्फ नुक्कड नाटक ही नही करती झाड़ू थामकर सफाई भी करती है यह अभियान हर रविवार जमशेदपुर के विभिन्न इलाको मे गीता थिएटर एवं मेरा युवा भारत वॉलिंटियर्स द्वारा चलाया जाएगा जिसमे शहर के 15 से 30 आयु के युवा बतौर वॉलिंटियर्स 7209441698 पर सम्पर्क कर जुड़ सकते है। इस स्वच्छता अभियान में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) के सफाईकर्मियों, साकची बाजार के स्थानीय दुकानदारों और गीता थिएटर एवं मेरा युवा भारत से अन्नत सरदार, तमन्ना राव, खुशी पांडेय, ममता सिंह, पीयूष ठाकुर, आकाश साव, गंगा मंडल, सूरज पूर्त, देबू, आकाश सरदार, गीता हाथी का सहयोग मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!