Uncategorized

झारखंड बंद को जनता का व्यापक समर्थन, छात्रों की मांग पर सीबीआई जांच कराए हेमंत सरकार – कुलवंत सिंह बंटी

भाजपा द्वारा आहूत झारखंड बंद को सफल बताते हुए पूर्व खादी बोर्ड सदस्य एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कुलवंत सिंह बंटी ने कहा कि बंद के दौरान आम जनता और दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखकर छात्रों के आंदोलन और उनकी मांगों के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जेपीएससी एवं जेएसएससी से जुड़े विवादों को लेकर आंदोलनरत छात्रों की आवाज को दबाने के बजाय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को उनकी मांगों को गंभीरता से स्वीकार करना चाहिए। छात्रों की मांग के अनुरूप पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने का आदेश देकर सरकार को निष्पक्ष जांच का रास्ता साफ करना चाहिए

झारखंड बंद को जनता का व्यापक समर्थन, छात्रों की मांग पर सीबीआई जांच कराए हेमंत सरकार – कुलवंत सिंह बंटी


जमशेदपुर- भाजपा द्वारा आहूत झारखंड बंद को सफल बताते हुए पूर्व खादी बोर्ड सदस्य एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कुलवंत सिंह बंटी ने कहा कि बंद के दौरान आम जनता और दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखकर छात्रों के आंदोलन और उनकी मांगों के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि जेपीएससी एवं जेएसएससी से जुड़े विवादों को लेकर आंदोलनरत छात्रों की आवाज को दबाने के बजाय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को उनकी मांगों को गंभीरता से स्वीकार करना चाहिए। छात्रों की मांग के अनुरूप पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने का आदेश देकर सरकार को निष्पक्ष जांच का रास्ता साफ करना चाहिए।
बंटी ने कहा कि युवा झारखंड की ताकत हैं, उनकी आवाज को लाठी और दमन से नहीं दबाया जा सकता। सरकार को जिद छोड़कर छात्रों के हित में तत्काल निर्णय लेना चाहिए और परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करनी चाहिए।
*बर्मामाइंस में बंद को सफल बनाने वाले कार्यकर्ताओं व दुकानदारों का जताया आभार*
बर्मामाइंस मंडल में मंडल अध्यक्ष रितेश झा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बंद को सफल बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाई। इस अवसर पर कुलवंत सिंह बंटी ने बंद में सहयोग करने वाले सभी भाजपा कार्यकर्ताओं, स्थानीय नागरिकों एवं अपनी दुकानें बंद कर समर्थन देने वाले दुकानदार भाइयों-बहनों का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि यह बंद केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि झारखंड के युवाओं के भविष्य और न्याय की लड़ाई में जनता की भागीदारी का प्रतीक है।
मुख्य रूप से बंद को सफल बनाने में कुलवंत सिंह बंटी, राजेश सिंह पप्पू सतवीर सिंह, दीपक झा, सागर राय, सौरभ श्रीवास्तव,अनिकेत, सागर गुप्ता, सूरज सिंह, पवन नाग, सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!