Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

विश्व आदिवासी दिवस पर महारक्तदान शिविर, 140 रक्तवीरों ने पेश की मानवता की मिसाल

विश्व आदिवासी दिवस के पावन अवसर पर आदिवासी हो समाज बागुनहातु के तत्वावधान में एक दिवसीय महारक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर में समाज के युवाओं एवं लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 140 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता और सामाजिक सेवा की प्रेरणादायक मिसाल कायम की

विश्व आदिवासी दिवस पर महारक्तदान शिविर, 140 रक्तवीरों ने पेश की मानवता की मिसाल


जमशेदपुर- विश्व आदिवासी दिवस के पावन अवसर पर आदिवासी हो समाज बागुनहातु के तत्वावधान में एक दिवसीय महारक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर में समाज के युवाओं एवं लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 140 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता और सामाजिक सेवा की प्रेरणादायक मिसाल कायम की
कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि के रूप में पूर्व जिला अध्यक्ष श्री दिनेश कुमार, पूर्व जिला परिषद सदस्य श्री राजकुमार सिंह एवं जमशेदपुर के उप प्रमुख श्री शिव हांसदा उपस्थित रहे। अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए इस पुनीत पहल की सराहना की।

इस अवसर पर आदिवासी हो समाज बागुनहातु के अध्यक्ष श्री शिवचरण बारी ने कहा, “धर्म से बड़ा मानव सेवा है। किसी जरूरतमंद का जीवन बचाने से बड़ा पुण्य कोई नहीं है। समाज की सेवा और मानवता की रक्षा करना ही हमारा परम कर्तव्य है।
शिविर को सफल बनाने में राजा तुबिद, रवि सवैया, पल्लवी पुर्ती, तनु बिरुआ, राजू गुइया, विक्रम हेम्ब्रम, सरस्वती सवैया, मनोज हेम्ब्रम, निक्कू कुदादा, पोलू गागराई एवं ठनठन मुदुईया सहित आयोजन समिति के सदस्यों एवं समाज के गणमान्य लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
आयोजन समिति ने सभी 140 रक्तवीरों, अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!