Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

सोना देवी विश्वविद्यालय घाटशिला में इंडक्शन कम ओरिएंटेशन प्रोग्राम 13 अगस्त को

सोना देवी विश्ववि‌द्याल घाटशिला के नए सत्र 2026-27 के विद्यार्थियों के लिए सोना देवी विश्वविद्यालय, घाटशिला के किताडीह स्थित कैंपस में 13अगस्त को पूर्वाह्न 10:30 बजे से इंडक्शन कम ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. सोना देवी विश्वविद्यालय, घाटशिला के किताडीह स्थित कैंपस में दिनांक 13/08/2026 को पहली बार इंडक्शन कम ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया है. उक्त जानकारी एक संवाददाता सम्मेलन में आयोजित कर दी गई

सोना देवी विश्वविद्यालय घाटशिला में इंडक्शन कम ओरिएंटेशन प्रोग्राम 13 अगस्त को

जमशेदपुर- सोना देवी विश्ववि‌द्याल घाटशिला के नए सत्र 2026-27 के विद्यार्थियों के लिए सोना देवी विश्वविद्यालय, घाटशिला के किताडीह स्थित कैंपस में 13अगस्त को पूर्वाह्न 10:30 बजे से इंडक्शन कम ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. सोना देवी विश्वविद्यालय, घाटशिला के किताडीह स्थित कैंपस में दिनांक 13/08/2026 को पहली बार इंडक्शन कम ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया है. उक्त जानकारी एक संवाददाता सम्मेलन में आयोजित कर दी गई उक्त कार्यक्रम इस विश्वविद्यालय का चौथा इंडक्शन प्रोग्राम है. सोना देवी विश्वविद्यालय के इंडक्शन प्रोग्राम में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार शामिल होगें. आईसीसी एचसीएल के कार्यकारी निदेशक उमेश सिंह को भी आमंत्रित किया गया है. किताडीह स्थित सोना देवी विश्वविद्यालय के इस कार्यक्रम में ढाई हजार से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है. क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, जिला पार्षद और मुखिया को भी सम्मान के साथ आमंत्रित किया गया है. कार्यक्रम में टाटा पिगमेंट्स के एम डी सरोज बनर्जी भी शामिल हो रहे हैं. इस कार्यक्रम में कोलकाता की म्युजिकल बैंड ग्रोवर्ज की शानदार प्रस्तुति भी होगी.
उक्त कार्यक्रम में के. रवि कुमार, (आईएएस), मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग, झारखंड सरकार, उमेश सिंह, कार्यकारी निदेशक/आईसीसी एवं यूनिट प्रमुख, इंडियन कॉपर कॉम्प्लेक्स, हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड; विधायक, घाटशिला, सोमेश चंद्र सोरेन, विधायक, बहरागोड़ा, समीर मोहंती, विधायक, जमशेदपुर पश्चिम, सरयू राय, विधायक, जमशेदपुर पूर्व, पूर्णिमा साहू तथा क्षेत्र के पूर्व विधायकगण एवं अन्य मुखिया, पूर्व मुखिया, जिला पार्षद, पूर्व पार्षद, ग्राम प्रधान, पूर्व ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र के सभी सम्मानित श्रेष्ठजनों की उपस्थिति आवेदित है तथा अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के सम्मिलित होने की संभावना है। इसके अतिरिक्त, कोल्हान क्षेत्र के कई विधायकगण एवं मंत्रीगण के भी कार्यक्रम में उपस्थित होने की संभावना है। उक्त कार्यक्रम में विद्यार्थियो, अभिभावकों, अतिथियों, विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों, शिक्षकों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों सहित लगभग 2,000 से 2,500 लोगों के उपस्थित होने की संभावना है। कार्यक्रम के अपराह्न सत्र में बैंड का सास्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में लगभग 80 प्रतिशत महिला अतिधियों एवं प्रतिभागियों के सम्मिलित होने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!