Uncategorized

जमशेदपुर आल मार्केट एसोसिएशन की एक बैठक आज तुलसी भवन के प्रयाग कक्ष में हुई आज की बैठक में हरविंदर सिंह ( मन्टु) अध्यक्ष नसीम अंसारी महासचिव नेता द्वय ने संवाददाताओं को बताया कि व्यापारियों की एकता, व्यापारियों का सम्मान और व्यापारियों का भविष्य हेतु वर्ष 2022 ई में जमशेदपुर आल मार्केट एसोसिएशन का गठन किया गया

नेता द्वय ने कहा कि आज जो पम्पलेट का लोकार्पण किया गया उसे जमशेदपुर आल मार्केट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ मिलकर और व्यापारियों को एक जुट में रखने के लिए और एसोसिएशन के कार्यो से अवगत कराने के लिए कदमा बाजार में प्रतिनिधियों के साथ मिलकर 22 सितंबर से पम्पलेट बांटने का कार्य किया जाएगा बिष्टुपुर में 27 सितंबर को बाजार प्रतिनिधि सरवर हुसैन के नेतृत्व में दुकानदारों से सम्पर्क साधा जाएगा अंत साकची बाजार में पम्पलेट बांटने का काम होगा

जमशेदपुर- जमशेदपुर आल मार्केट एसोसिएशन की एक बैठक आज तुलसी भवन के प्रयाग कक्ष में हुई

आज की बैठक में हरविंदर सिंह ( मन्टु) अध्यक्ष नसीम अंसारी महासचिव नेता द्वय ने संवाददाताओं को बताया कि व्यापारियों की एकता, व्यापारियों का सम्मान और व्यापारियों का भविष्य हेतु वर्ष 2022 ई में जेएनएसी द्वारा जमशेदपुर के सैरात बाजारों के दुकानों का किराया में अप्रत्याशित वृद्धि कर दी गई थी उस समय व्यापारियों के सामने दुकान एवं व्यापार की भविष्य को लेकर गंभीर चिंता होने लगी थी व्यापारी भयभीत हो गए थे इस परिस्थिति में जमशेदपुर के दस बाजारों के प्रतिनिधि एक जुट होकर सर्वसम्मति से जमशेदपुर आल मार्केट एसोसिएशन का गठन किया गया एसोसिएशन ने व्यापारियों की आवाज को मजबूती से उठाया और किराया वृद्धि का पूरजोर विरोध किया और उस समय के तत्कालीन उपायुक्त विज्या जाधव द्वारा किराया वृद्धि पर रोक लगवा दिया गया

नेता द्वय ने कहा कि फरवरी माह में जेएनएसी ने व्यापारियों को बिना विशवास में लिए जेएनएसी ने जमशेदपुर के सभी सैरात के दस बाजारों के दुकानों का किराया वृद्धि कर वसूली शुरू कर दी इस किराया वृद्धि का जमशेदपुर आल मार्केट एसोसिएशन ने पूरजोर विरोध लोकतांत्रिक एवं नियम सम्मत तरीके से करते हुए किराया वृद्धि वापस लेने के लिए धरना प्रदर्शन किया गया और मांग की कि किराया वृद्धि किस नियम कानून के तहत किया गया और किराया वृद्धि किस वरीय पदाधिकारी के आदेश से निर्गत किया गया आदेश की कापी उलब्ध कराई जाए

नेता द्वय ने बताया कि जमशेदपुर आल मार्केट एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमण्डल जिला के उपायुक्त से मिलकर व्यापारियों की समस्या एवं व्यवहारिक समाधान की मांग रखी उपायुक्त ने समाधान निकालने का आशवासन दिया और जेएनएसी को व्यापारियों के हित में व्यवहारिक समाधान निकालने का आदेश दिया जेएनएसी ने पहल करते हुए एक कमिटी का गठन कर जमशेदपुर आल मार्केट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ वार्ता कर समाधान निकालने का रास्ता बनाया गया एसोसिएशन का प्रतिनिधिमण्डल निरंतर जेएनएसी के वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक एवं वार्ता कर व्यावहारिक एवं न्याय संगत व्यापारियों के हित में समाधान के लिए लगातार प्रयास जारी रखा है
नेता द्वय ने कहा कि आरटीआई एवं प्रथम अपील के माध्यम से जवाब मांगी गई लेकिन स्पष्ट जबाब नहीं मिलने पर और समय बीत जाने पर भी जवाब नहीं मिलने पर एसोसिएशन ने झारखण्ड राज्य सुचना आयोग रांची में अपील की गई है

नेता द्वय ने कहा कि एसोसिएशन ने गयारह सुत्री मांग पत्र जेएनएसी के समक्ष रखा है जिसमें दुकान का किराया एक या दो रुपया वर्गफीट वृद्धि की जाए, हर गयारह वर्षों बाद पांच प्रतिशत किराया वृद्धि की जाए, सभी दुकानदारों को चाहे टिनशेड वाला हो या पकका भवन वाला जेएनएसी द्वारा नियुक्त सक्षम अधिकारी को औपचारिक सूचना देकर किसी अन्य पार्टी को दुकान टांसफर करने को वैध करार दिया जाए इसके एवज में उचित एवं निश्चित राशि तय की जाए, आने वाले पचास वर्षों के बाद किराया वृद्धि नहीं की जा सकती है , दुकानदारों द्वारा एक वर्ष तक किराया नहीं चुकाने की स्थिति में भुगतान करते समय कोई पेनाल्टी या अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाए, एक वर्ष से अधिक समय तक किराया नहीं देने वालों को पांच प्रतिशत पेनाल्टी स्वरूप जमा किया जाए, कंपनी द्वारा बनाई गई दुकान, पार्टी द्वारा बनाई गई दुकान पूर्व में टाटा स्टील द्वारा आवंटित, दुकान किसी अन्य आवंटनकर्ता से पिछले टांजेकशन में किसी तीसरे पक्ष द्वारा खरीदी गई या उपहार में दिया गया दुकान या वंशानुगात प्राप्त दुकान वैध कब्जाधारी जिसका बिजनेस का स्वरूप या ढांचा बदल गया हो लेकिन किसी कारण वश नाम टांसफर नहीं हुआ है इसे स्थानीय जांचोपरांत या और जमशेदपुर आल मार्केट एसोसिएशन की अनुशंसा पर आवेदन के दो महीने के भीतर नाम टांसफर किया जाये, टीनशेड वाली दुकान को पककीकरण कर G+1 एवं पककी दुकान को ग्राउंड फ्लोर सेG+2 में बदलने की अनुमति दिया जाना चाहिए आवेदन देने के एक महीने के भीतर अनुमति दी जाए, बाजार की साफ सफाई, सड़क नाली की सफाई एवं मरम्मती, रोड लाईट, पानी की सुविधा जेएनएसी द्वारा कराई जाए जिसका आर्थिक बोझ दुकानदारों पर नहीं डाला जाए एवं जुस्को से बिजली कनेक्शन जेएनएसी द्वारा आवेदन के एक महीने के भीतर दिलवाया जाए इन गयारह सुत्री मांग पत्र पर कई मांगों पर हां भरी है लेकिन मौखिक उसे एसोसिएशन लिखित में देने की मांग कर रही है
नेता द्वय ने कहा कि जमशेदपुर आल मार्केट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमण्डल लगातार प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष किराया वृद्धि के मामले को लेकर वार्ता कर रहे हैं और व्यापारियों की बातों को मजबूती से रख रहे हैं
नेता द्वय ने कहा कि जेएनएसी के कोई भी अधिकारी बढ़ा हुआ किराया जबरदस्ती मांगता है, डराता या धमकाता और दबाव बनाता है तो घबरायें नहीं बल्कि तत्काल इसकी सुचना एसोसिएशन एवं बाजार प्रतिनिधियों को दें
नेता द्वय ने दुकानदारों से अपील की है कि एकता ही हमारी ताकत है सभी व्यापारी एक जूट रहें , संगठित रहें और अपनी भाईचारा बनाये रखें किसी भी अफवाह और भ्रम में न आएं अपने अधिकारों के लिए संघर्ष के लिए संघर्ष के लिए तैयार रहें और जमशेदपुर आल मार्केट एसोसिएशन के निर्देशों का पालन करने का कष्ट करें
नेता द्वय ने कहा कि आज जो पम्पलेट का लोकार्पण किया गया उसे जमशेदपुर आल मार्केट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ मिलकर और व्यापारियों को एक जुट में रखने के लिए और एसोसिएशन के कार्यो से अवगत कराने के लिए कदमा बाजार में प्रतिनिधियों के साथ मिलकर 22 सितंबर से पम्पलेट बांटने का कार्य किया जाएगा बिष्टुपुर में 27 सितंबर को बाजार प्रतिनिधि सरवर हुसैन के नेतृत्व में दुकानदारों से सम्पर्क साधा जाएगा अंत गोलमुरी बाजार में पम्पलेट बांटने का काम होगा
आज की बैठक में सैकड़ों की संख्या में व्यापारी मौजूद थे अंत में धन्यवाद ज्ञापन बिष्टुपुर बाजार के प्रतिनिधि सरवर हुसैन ने किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!