Uncategorized

जमशेदपुर को मिली अत्याधुनिक सुपर स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सुविधा, डॉ. डी.के. मिश्रा नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर का भव्य उदघाटन

शहर के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। सोनारी मरीन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल की दूसरी मंजिल पर स्थापित डॉ. डी.के. मिश्रा नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर के अत्याधुनिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन श्रीमती रंजना मिश्रा के करकमलों द्वारा विधिवत संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में शहर के अनेक प्रतिष्ठित चिकित्सक, समाजसेवी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। उदघाटन समारोह को संबोधित करते हुए वरिष्ठ यूरोलॉजिस्ट डॉ. डी.के. मिश्रा ने बताया कि 20 बेड वाले इस आधुनिक अस्पताल में मरीजों को एक ही छत के नीचे उन्नत एवं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड, डिजिटल एक्स-रे, ओपीडी एवं इंडोर सेवाएं, अत्याधुनिक यूरोलॉजी ऑपरेशन थिएटर तथा जनरल सर्जरी ऑपरेशन थिएटर जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी

जमशेदपुर को मिली अत्याधुनिक सुपर स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सुविधा, डॉ. डी.के. मिश्रा नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर का भव्य उदघाटन

जमशेदपुर- शहर के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। सोनारी मरीन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल की दूसरी मंजिल पर स्थापित डॉ. डी.के. मिश्रा नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर के अत्याधुनिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन श्रीमती रंजना मिश्रा के करकमलों द्वारा विधिवत संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में शहर के अनेक प्रतिष्ठित चिकित्सक, समाजसेवी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

उदघाटन समारोह को संबोधित करते हुए वरिष्ठ यूरोलॉजिस्ट डॉ. डी.के. मिश्रा ने बताया कि 20 बेड वाले इस आधुनिक अस्पताल में मरीजों को एक ही छत के नीचे उन्नत एवं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड, डिजिटल एक्स-रे, ओपीडी एवं इंडोर सेवाएं, अत्याधुनिक यूरोलॉजी ऑपरेशन थिएटर तथा जनरल सर्जरी ऑपरेशन थिएटर जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।

उन्होंने बताया कि अस्पताल में पथरी रोग, एंडो-यूरोलॉजिकल सर्जरी, लेजर सर्जरी तथा यूरोलॉजी से संबंधित कैंसर का आधुनिक तकनीक से उपचार किया जाएगा। अस्पताल को पूरी तरह वातानुकूलित बनाया गया है, ताकि मरीजों को उपचार के दौरान स्वच्छ, आरामदायक और विश्वस्तरीय वातावरण मिल सके।

डॉ. मिश्रा ने अपने लंबे चिकित्सकीय अनुभव का उल्लेख करते हुए बताया कि उन्होंने वर्ष 1995 में तत्कालीन दक्षिण बिहार (वर्तमान झारखंड) में यूरोलॉजी विशेषज्ञ के रूप में अपनी सेवाएं प्रारंभ की थीं। लगभग 35 वर्षों के अनुभव के दौरान उन्होंने हजारों मरीजों का सफल उपचार किया है। उन्होंने कहा कि इस नए अस्पताल की स्थापना का उद्देश्य जमशेदपुर एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को महानगरों जैसी आधुनिक और विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है, ताकि गंभीर रोगों के उपचार के लिए बाहर जाने की आवश्यकता कम हो।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि साकची स्थित श्री शीतला मंदिर के समीप तनिष्क शोरूम के नीचे संचालित उनकी ओपीडी पूर्व की भांति नियमित रूप से जारी रहेगी, जिससे पुराने मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।

समारोह में डॉ. बलराम झा, डॉ. एस.पी. सिन्हा, डॉ. हरप्रीत सिंह, दशरथ काउंटिया, अनिल अग्रवाल, रविन्द्र कुमार झा (नट्टू झा) सहित शहर के अनेक चिकित्सक, गणमान्य नागरिक एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने अस्पताल की आधुनिक सुविधाओं का अवलोकन किया और इसे जमशेदपुर के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण एवं स्वागतयोग्य उपलब्धि बताया।

समारोह के अंत में उपस्थित अतिथियों ने आशा व्यक्त की कि यह अस्पताल न केवल जमशेदपुर बल्कि पूरे कोल्हान क्षेत्र के मरीजों के लिए आधुनिक यूरोलॉजी एवं नेफ्रोलॉजी उपचार का प्रमुख केंद्र साबित होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!