Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में विशाल धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त के माध्यम से सौंपा गया मांग पत्र – परविंदर सिंह

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में उपायुक्त कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम के समक्ष जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह की अध्यक्षता में एक विशाल धरना-सह-प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। धरना-प्रदर्शन के उपरांत कांग्रेस पार्टी के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम के माध्यम से एक मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में देशभर में नीट परीक्षा सहित 80 से अधिक पेपर लीक मामलों की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की गई

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में विशाल धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त के माध्यम से सौंपा गया मांग पत्र – परविंदर सिंह

जमशेदपुर – पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में उपायुक्त कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम के समक्ष जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह की अध्यक्षता में एक विशाल धरना-सह-प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। धरना-प्रदर्शन के उपरांत कांग्रेस पार्टी के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम के माध्यम से एक मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में देशभर में नीट परीक्षा सहित 80 से अधिक पेपर लीक मामलों की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की गई। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार हो रही अनियमितताओं से करोड़ों छात्रों के भविष्य के साथ हुए खिलवाड़ पर गहरी चिंता व्यक्त की गई।
मांगपत्र में यह भी कहा गया कि अपने अधिकारों और भविष्य की रक्षा के लिए शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन कर रहे निहत्थे छात्रों पर लाठीचार्ज करना लोकतंत्र की भावना के विरुद्ध है आंदोलन के दौरान मृत एवं आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिजनों को उचित मुआवजा एवं न्याय प्रदान करने की भी मांग की गई।
जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था को लगातार कमजोर किया जा रहा है। परीक्षा-पत्र लीक की घटनाओं ने विद्यार्थियों का विश्वास तोड़ा है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इन गंभीर मामलों की नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल पद से बर्खास्त किया जाए अथवा वे स्वयं इस्तीफा दें।
उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली सहित विभिन्न स्थानों पर आंदोलनरत छात्रों पर जिस प्रकार बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज किया गया, विशेषकर छात्राओं एवं बच्चियों के साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया, वह अत्यंत निंदनीय और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। इस कार्रवाई की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से तत्काल इस्तीफा लिया जाना चाहिए तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए।
प्रदेश नेता आनन्द बिहारी दुबे ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार छात्रों के भविष्य की रक्षा करने में पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने कहा कि लगातार पेपर लीक, बेरोजगारी, शिक्षा व्यवस्था में अव्यवस्था तथा छात्रों के साथ दमनात्मक रवैये से स्पष्ट है कि केंद्र सरकार जनहित के मुद्दों पर असफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि यदि केंद्र सरकार देश के युवाओं और छात्रों के भविष्य की रक्षा करने में सक्षम नहीं है, तो उसे अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करनी चाहिए।
कार्यकारीअध्यक्ष अवधेश सिंह ने कहा कि छात्रों के अधिकारों, निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी का संघर्ष आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
पूर्व जिलाध्यक्ष बिजय खाॅ ने धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार छात्रों के साथ लगातार अत्याचार कर रही है। पेपर लीक के सदमें के कारण अनेकों छात्रों ने आत्महत्या कर लिया, इस क्रुर घटना को धर्मेंद्र प्रधान, अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोई संज्ञान नही लिया। दिल्ली में छात्रों – छात्राओं को बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज कर पिटाई की गई। अब हर हाल में भाजपा को गद्दी छोड़ना ही होगा। भारत की जनता अब जाग चुकी है। अब न्याय होकर रहेगा।
कार्यक्रम में प्रदेश नेता रविन्द्र कुमार झा, आनन्द बिहारी दुबे, बिजय खा, रियाजुद्दीन खान, शैलेश पाण्डेय, अशोक सिंह, ऊषा सिंह, संजीव श्रीवास्तव, खगेनचन्द्र महतो, सामंता कुमार, मनोज सिंह, डाॅ परितोष सिंह, ब्रजेन्द्र तिवारी, प्रवक्ता प्रताप यादव, रजनी बंसल, जिला कार्यकारीअध्यक्ष अवधेश सिंह, उपाध्यक्ष राजकिशोर यादव, रजनीश सिंह, अंसार खान, अरूण सिंह, आशुतोष सिंह, कोषाध्यक्ष गुरदीप सिंह सोहल,
महामंत्री गुरदीप सिंह, संजय तिवारी, शाहनवाज अहमद, चिन्ना राव, ज्योति मिश्र, विश्वजीत जेना,किशनलाल महतो, नौशाद बबलू, अपर्णा गुहा, मकसूद आलम, अतुल गुप्ता, सुनील प्रसाद, उदय कुमार सिंह, राकेश साहू, राजेश चौधरी, राजकिशोर प्रसाद, संजीव रंजन, अजय मिश्र,
सचिव जयराम हाॅसदा, सुल्तान अहमद, तनवीर खान, फिरोज खान, शिवनन्दन सिंह, शिल्पी चक्रवर्ती, रंजीत सिंह, अशोक महतो, अशोक सिंह क्रांतिकारी, रंजीत झा, बिजेन्दर साहू, कंचन कुमारी, रविन्द्र मौर्या, देवेन्द्र कुमार, गुरूशरण सिंह, शाहिद इकबाल, अजय शर्मा, ए आर कैलाश, सुरज मुण्डा, फरहत बेगम, संदीप मिश्र, नमिता सिंह, रीता शर्मा,
युवा अध्यक्ष नवनीत मिश्र, एनआरआई अध्यक्ष सचिन कुमार सिंह, अजा विभाग लखिंदर करूवा, जुगसलाई नगर संतोष कुमार, वरिष्ठ नेता सफी अहमद खान, राजा ओझा, साकीर खान, जेपी साहू, लालबाबू शब्बीर, शाहनवाज खान, शेखर कुमार, रश्मि निगार, सन्नी सिंह, मनोज करूवा,
प्रखण्ड अध्यक्ष आशीष ठाकुर, शिशुलाल महतो, बबुआ झा, राजेश कुमार, मण्डल अध्यक्ष रंजन सिंह, दीपक यादव, नारायण डे, मुन्ना मिश्र, देबाशीष घोष, सदस्य सानिया, रेणू, चंदन यादव, शुभम झा, विकास मुखी, राजकुमार दास, अखिलेश यादव, अखिलेश मिश्र कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष (संगठन) संजय सिंह आजाद ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!