Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आहवान पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान एवं गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की है – राजेश ठाकुर

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आहवान पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, अग्रणी संगठन एवं विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आहवान पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान एवं गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की है – राजेश ठाकुर

जमशेदपुर – झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आहवान पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, अग्रणी संगठन एवं विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की कार्यशैली छात्रों और युवाओं के हितों के प्रति संवेदनशील नहीं है। उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं ने लाखों विद्यार्थियों के भविष्य को प्रभावित किया है। उनका आरोप था कि वर्षों से लगातार सामने आए पेपर लीक मामलों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई, जिससे छात्रों में निराशा का माहौल बना है। उन्होंने कहा कि इस पूरे प्रकरण की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल पद से हटाया जाना चाहिए।
राजेश ठाकुर ने आगे कहा कि छात्रों के समर्थन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगें उठाई जा रही थीं, लेकिन उनके अनुसार प्रदर्शन के दौरान विपक्ष के नेताओं एवं सांसदों के साथ पुलिस का व्यवहार लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं था। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक अधिकारों के दमन की घटनाएं चिंता का विषय हैं। कांग्रेस पार्टी ने इस संदर्भ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए जनता को जागरूक होकर कांग्रेस पार्टी के आंदोलनों एवं अभियानों से जुड़ना चाहिए।
जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने अपने संबोधन में आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के कार्यकाल में शिक्षा व्यवस्था लगातार कमजोर हुई है और प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार पेपर लीक होने से छात्रों का भविष्य संकट में पड़ गया है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी वर्षों की मेहनत के बाद परीक्षा देते हैं, लेकिन प्रश्नपत्र लीक होने जैसी घटनाएं उनकी मेहनत पर पानी फेर देती हैं। उन्होंने मांग की कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तत्काल इस्तीफा दें अथवा केंद्र सरकार उन्हें पद से हटाकर शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सक्षम नेतृत्व नियुक्त करे। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो कांग्रेस पार्टी छात्रों के हित में अपना आंदोलन और तेज करेगी।
जिला कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश सिंह ने कहा कि शिक्षा और कानून-व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्र सरकार का रवैया निराशाजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपने मंत्रियों को बचाने के लिए हठधर्मिता का परिचय दे रही है, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था और जनहित के विरुद्ध है। उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान एवं गृह मंत्री अमित शाह को पद से हटाने की मांग करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों पर लगातार संघर्ष करती रहेगी।
प्रदेश प्रवक्ता राकेश तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियां आम जनता, छात्रों और युवाओं के हितों के प्रतिकूल हैं। उन्होंने अभिभावकों से शिक्षा व्यवस्था के सवाल पर गंभीरता से आवाज उठाने की अपील करते हुए कहा कि छात्रों के भविष्य की रक्षा के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे आना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जवाबदेही और नैतिक जिम्मेदारी के पक्ष में रही है तथा जनहित सर्वोपरि है।
प्रदेश पदाधिकारी एवं नेता में राकेश तिवारी, बिजय खान, बिजय यादव प्रदेश महामंत्री,कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह यादव, अरुण कुमार सिंह, संजय सिंह आजाद, राजकिशोर यादव, रामलाल प्रसाद पासवान, अंसार खान, आशुतोष सिंह, गुरदीप सिंह सोहल कोषाध्यक्ष,जिला महामंत्री संजय तिवारी, अतुल गुप्ता, अमित श्रीवास्तव, गुरदीप सिंह काके, उदय कुमार सिंह, ज्योति मिश्रा,, राकेश साहू, संजीव रंजन, बबलू नौशाद, जिला सचिव अरूण बारीक, शिल्पी चक्रवर्ती, सुल्तान अहमद, रंजीत झा, फिरोज खान, शिवनन्दन सिंह, रंजीत सिंह, बलदेव सिंह, ईशान पात्रा, रविन्द्र मौर्या, शमशेर आलम, संदीप मिश्र, राजवीर सिंह, शाहिद इकबाल,
युवा कांग्रेस अध्यक्ष नवनीत मिश्र, ओबीसी चेयरमैन प्रताप यादव, सुरेंद्र शर्मा, चेयरमैन सोशल मीडिया राजकुमार वर्मा,
प्रदेश पदाधिकारी एवं नेता में बिजय खान, बिजय यादव प्रदेश महामंत्री, प्रदेश सचिव ब्रजेन्द्र तिवारी, सुरेश धारी, रईस रिजवी छब्बन, कोऑर्डिनेशन संजीव श्रीवास्तव, परितोष सिंह, प्रिंस सिंह, प्रदेश नेता रियाजुद्दीन खान, अशोक सिंह, बुद्धदेव गिरि, ऋषि मिश्र, संजय यादव, के के सी चेयरमैन शैलश पाण्डेय,
प्रखण्ड अध्यक्ष बबुआ झा, आशीष ठाकुर, संजय घोष, मण्डल अध्यक्ष रूबी ठाकुर, कार्यकर्ता राजकुमार दास, देवाशीष, जे एस पदरी सहित जिला कांग्रेस कमेटी के अनेक पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!