Uncategorized

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी ने बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर दी श्रद्धांजलि -राजकिशोर यादव

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर राष्ट्रवादी नेता एवं समाज सुधारक लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी ने बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर दी श्रद्धांजलि -राजकिशोर यादव

जमशेदपुर – पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर राष्ट्रवादी नेता एवं समाज सुधारक लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राजकिशोर यादव ने लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के जीवन एवं व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि तिलक जी भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रणी नेताओं में से एक थे। उन्होंने देशवासियों में राष्ट्रीय चेतना का संचार किया और उनका प्रसिद्ध उद्घोष “स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूँगा” आज भी प्रत्येक भारतीय को राष्ट्रहित के लिए समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर कांग्रेस नेता सफी अहमद खान ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि लोकमान्य तिलक ने शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्रीय एकता को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने युवाओं से आहवान किया कि वे तिलक जी के आदर्शों, त्याग, राष्ट्रभक्ति और संघर्षपूर्ण जीवन से प्रेरणा लेकर देश और समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक का जीवन देशभक्ति, साहस, संगठन और जनजागरण का प्रतीक है। उनके विचार आज भी देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं और राष्ट्र निर्माण की दिशा में मार्गदर्शक का कार्य करते हैं।
प्रदेश सचिव ब्रजेन्द्र तिवारी ने लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर रंजीत सिंह, संजय सिंह आजाद, मुन्ना सिंह, सन्नी सिंह, मुन्ना मिश्र, रवि रंजन, रंजन सिंह, आशीष ठाकुर, नारायण डे सहित कांग्रेसजन शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!