Uncategorized

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गीता थिएटर ने आयोजित की नि:शुल्क कला-सांस्कृतिक प्रतियोगिता,पूर्वी सिंहभूम के विभिन्न कुष्ठ आश्रम से 120 प्रतिभागियों

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गीता थिएटर जमशेदपुर की ओर से पूर्वी सिंहभूम के कुष्ठ आश्रमवासियों के लिए एक विशेष नि:शुल्क कला-सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता का आयोजन सामुदायिक भवन, गांधी आश्रम, बाराद्वारी, साकची, जमशेदपुर में किया गया

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गीता थिएटर ने आयोजित की नि:शुल्क कला-सांस्कृतिक प्रतियोगिता,पूर्वी सिंहभूम के विभिन्न कुष्ठ आश्रम से 120 प्रतिभागियों

जमशेदपुर- 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गीता थिएटर जमशेदपुर की ओर से पूर्वी सिंहभूम के कुष्ठ आश्रमवासियों के लिए एक विशेष नि:शुल्क कला-सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता का आयोजन सामुदायिक भवन, गांधी आश्रम, बाराद्वारी, साकची, जमशेदपुर में किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य कुष्ठ आश्रमवासियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना तथा उनकी कला, प्रतिभा और रचनात्मक क्षमता को मंच प्रदान करना था। प्रतियोगिता में पूर्वी सिंहभूम के विभिन्न कुष्ठ आश्रम से 120 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अभिनय, डांस, गीत, मॉडलिंग, चित्रांकन, मेहंदी एवं रंगोली जैसी विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा प्रस्तुत की।

निम्नलिखित प्रतिभागी विजेता बने-
डास 1- गीता हाथी, 2 – नेहा कर्मकार
गीत 1- श्वेता कुमारी 2- ऐडविन सुपर सुंडी
मॉडलिंग 1- सिमरन जेन, दीपिका
चित्रांकन 1- काजल, 2 -राजू, 3- दीपक मंडल
मेहंदी 1- तुसु हांसदा, 2- रीमा सिह सरदार, 3- लक्ष्मी मेहरा

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने अपनी कला के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस की भावना, देशभक्ति और सामाजिक एकता का संदेश दिया। आयोजन स्थल पर प्रतिभागियों और उपस्थित लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल द्वारा प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया गया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्मान पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए। साथ ही प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया गया।

गीता थिएटर की ओर से कहा गया कि कला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और हर व्यक्ति को सम्मान के साथ आगे बढ़ने का अवसर देने का सशक्त माध्यम है। संस्था भविष्य में भी समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों के बीच कला-सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभाओं को मंच देने का प्रयास जारी रखेगी।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में गीता थिएटर से जुड़े कलाकारों, सहयोगियों एवं आयोजन से जुड़े सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का जोहार आभार पत्र देकर आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!