Uncategorized

जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में जलजमाव, जाम नाले और बदहाल सड़कों का विधायक पूर्णिमा साहू ने लिया जायजा स्थायी समाधान की दिशा में अधिकारियों को दिए निर्देश

लगातार हो रही बारिश के बाद जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में उत्पन्न जलजमाव, जाम नालों एवं क्षतिग्रस्त सड़कों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए विधायक पूर्णिमा साहू ने रविवार को व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने सीतारामडेरा क्षेत्र अंतर्गत स्लैग रोड, टीचर्स कॉलोनी एवं गंगोत्री फ्लैट, बर्मामाइंस मंडल के बजरंगी बागान, डीवीसी मेन रोड स्थित महानंद बस्ती और ईस्ट प्लांट बस्ती का दौरा कर स्थानीय नागरिकों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं की जानकारी ली

जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में जलजमाव, जाम नाले और बदहाल सड़कों का विधायक पूर्णिमा साहू ने लिया जायजा स्थायी समाधान की दिशा में अधिकारियों को दिए निर्देश

जमशेदपुर- लगातार हो रही बारिश के बाद जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में उत्पन्न जलजमाव, जाम नालों एवं क्षतिग्रस्त सड़कों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए विधायक पूर्णिमा साहू ने रविवार को व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने सीतारामडेरा क्षेत्र अंतर्गत स्लैग रोड, टीचर्स कॉलोनी एवं गंगोत्री फ्लैट, बर्मामाइंस मंडल के बजरंगी बागान, डीवीसी मेन रोड स्थित महानंद बस्ती और ईस्ट प्लांट बस्ती का दौरा कर स्थानीय नागरिकों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में जलजमाव, नालों के जाम होने, जल निकासी व्यवस्था की कमी, सड़कों के क्षतिग्रस्त होने तथा जगह-जगह गड्ढों के कारण लोगों को हो रही परेशानियों का जायजा लिया। ईस्ट प्लांट बस्ती में भारी बारिश के कारण कई घरों में पानी घुसने की स्थिति भी सामने आई। वहीं, टीचर्स कॉलोनी, गंगोत्री फ्लैट एवं महानंद बस्ती सहित कई इलाकों में नालों की समुचित सफाई नहीं होने से जल निकासी प्रभावित पाई गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विधायक पूर्णिमा साहू ने टाटा स्टील यूआईएसएल के प्रबंध निदेशक, महाप्रबंधक, रोड विभाग एवं पब्लिक हेल्थ विभाग के अधिकारियों से दूरभाष पर विस्तृत बातचीत कर सभी समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

उन्होंने अल्पकालिक व्यवस्था के तहत नालों की व्यापक सफाई, जाम नालों को तत्काल खुलवाने, जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने, डीप क्लीनिंग अभियान चलाने के साथ क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत एवं गड्ढों को शीघ्र भरने को प्राथमिकता देने को कहा। इसके साथ ही, उन्होंने दीर्घकालिक समाधान के रूप में आरसीसी ड्रेन निर्माण सहित स्थायी योजनाओं पर भी चर्चा की।

विधायक पूर्णिमा साहू ने बताया कि कुछ दिन पूर्व जिला उपायुक्त से हुई मुलाकात में भी इन समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया था, जिसके बाद जिला उपायुक्त ने टाटा स्टील यूआईएसएल प्रबंधन को स्थायी समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी प्रभावित क्षेत्रों का विस्तृत आकलन कर शीघ्र कार्य शुरू करने एवं भविष्य में जलजमाव जैसी समस्याओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

पूर्णिमा साहू ने कहा कि क्षेत्रवासियों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। जल निकासी, सड़क और सफाई जैसी जनसमस्याओं के स्थायी समाधान के लिए संबंधित विभागों के साथ लगातार समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है, जिससे स्थानीय नागरिकों को राहत मिल सके और भविष्य में असुविधा का सामना न करना पड़े।

इस दौरान विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, भाजपा सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह, भाजपा बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष रितेश झा एवं अन्य कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!