Uncategorized

विधायक संजीव सरदार ने निभाया वादा, बाड़ेडीह फुटबॉल मैदान में चबूतरा सह शेड निर्माण का हुआ शिलान्यास

विधायक निधि से बनेगा शेड, खिलाड़ियों और दर्शकों को मिलेगी सुविधा

विधायक संजीव सरदार ने निभाया वादा, बाड़ेडीह फुटबॉल मैदान में चबूतरा सह शेड निर्माण का हुआ शिलान्यास

विधायक निधि से बनेगा शेड, खिलाड़ियों और दर्शकों को मिलेगी सुविधा

पोटका- पोटका प्रखंड अंतर्गत माटकू पंचायत के बाड़ेडीह स्थित किसान स्पोर्टिंग क्लब फुटबॉल मैदान में रविवार को चबूतरा सह शेड निर्माण योजना का शिलान्यास किया गया। पोटका विधायक संजीव सरदार की विधायक निधि से बनने वाले इस शेड का शिलान्यास विधायक की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधिमंडल ने सामूहिक रूप से किया। इस दौरान सुधीर सोरेन, दुखी मरडी, राम कालिंदी, सुनील हाँसदा, विमल बास्के, जोगन टुडू एवं लोथरो टुडू उपस्थित रहे।

खेल प्रतियोगिता में किया था वादा, अब कराया शिलान्यास

ग्रामीणों ने बताया कि विधायक संजीव सरदार प्रत्येक वर्ष किसान स्पोर्टिंग क्लब, बाड़ेडीह की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होते रहे हैं। इसी मैदान में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान उन्होंने घोषणा की थी कि वर्ष 2026 में अपनी विधायक निधि से खिलाड़ियों और दर्शकों की सुविधा के लिए चबूतरा सह शेड का निर्माण कराया जाएगा। अब उस घोषणा को अमल में लाते हुए निर्माण कार्य का शिलान्यास कर दिया गया है।

खिलाड़ियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, ग्रामीणों ने जताया आभार

कार्यक्रम के दौरान माझी बाबा मोहन मुर्मू ने विधायक संजीव सरदार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने अपना वादा निभाकर ग्रामीणों का विश्वास मजबूत किया है। ग्रामीणों एवं क्लब के सदस्यों ने कहा कि शेड बनने के बाद खिलाड़ियों और दर्शकों को धूप और बारिश से राहत मिलेगी तथा खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम में क्लब के सभी सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!