Uncategorized
पुलिस चेकिंग के दौरान टेंपो चालक से मारपीट के आरोप पर हंगामा, सड़क जाम
जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र स्थित जवाहर नगर रोड नंबर-15, नेचर पार्क के समीप गुरुवार को पुलिस चेकिंग के दौरान एक टेंपो चालक के साथ कथित मारपीट के आरोप को लेकर जमकर हंगामा हुआ। घटना के विरोध में टेंपो चालक और उसके साथियों ने सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हो गया
जमशेदपुर- पुलिस चेकिंग के दौरान टेंपो चालक से मारपीट के आरोप पर हंगामा, सड़क जाम
जमशेदपुर- जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र स्थित जवाहर नगर रोड नंबर-15, नेचर पार्क के समीप गुरुवार को पुलिस चेकिंग के दौरान एक टेंपो चालक के साथ कथित मारपीट के आरोप को लेकर जमकर हंगामा हुआ। घटना के विरोध में टेंपो चालक और उसके साथियों ने सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हो गया। मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र में पुलिस द्वारा नियमित वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक टेंपो चालक को रोककर उसके वाहन के दस्तावेजों की जांच की गई। जांच के दौरान कुछ दस्तावेजों की वैधता समाप्त पाए जाने पर चालक को जुर्माना भरने के लिए कहा गया। चालक का आरोप है कि वह ऑनलाइन माध्यम से जुर्माना जमा करने के लिए तैयार था, लेकिन मौके पर मौजूद कुछ पुलिसकर्मी नगद राशि की मांग कर रहे थे।चालक ने आरोप लगाया कि इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और उसके साथ मारपीट की गई। घटना के बाद चालक ने अन्य टेंपो चालकों को सूचना दी, जिसके बाद बड़ी संख्या में चालक मौके पर पहुंच गए और सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
प्रदर्शन के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक चले हंगामे के बाद स्थिति सामान्य हुई।
हालांकि, पुलिस की ओर से इस मामले में आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।




