Uncategorized

घाटशिला कॉलेज के कैडेट देवऋषि कश्यप ने राष्ट्रीय स्तर पर एनसीसी को किया गौरवान्वित – कर्नल आहूजा

रूस में भारत का किया प्रतिनिधित्व, मिला एनसीसी मेधा सम्मान

घाटशिला कॉलेज के कैडेट देवऋषि कश्यप ने राष्ट्रीय स्तर पर एनसीसी को किया गौरवान्वित – कर्नल आहूजा

रूस में भारत का किया प्रतिनिधित्व, मिला एनसीसी मेधा सम्मान

घाटशिला- घाटशिला कॉलेज घाटशिला के एनसीसी कैडेट देवऋषि कश्यप को रूस में आयोजित यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम (YEP) के अंतर्गत भारत का प्रतिनिधित्व कर महाविद्यालय, एनसीसी तथा पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाने के लिए “एनसीसी मेधा सम्मान” से सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में 37 झारखंड बटालियन एनसीसी के कमांडिंग अधिकारी कर्नल विनय आहूजा शामिल हुए। उन्होंने कैडेट देवॠषि को प्रशस्ति-पत्र, स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र देकर अपने हाथों सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देवऋषि कश्यप की यह उपलब्धि पूरे महाविद्यालय एवं एनसीसी परिवार के लिए गर्व का विषय है। अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करना किसी भी एनसीसी कैडेट के लिए अत्यंत सम्मान की बात है। उन्होंने अपने अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं उत्कृष्ट व्यक्तित्व के माध्यम से देश, राज्य और महाविद्यालय की प्रतिष्ठा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। साथ ही उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि देवऋषि कश्यप की यह सफलता महाविद्यालय के अन्य विद्यार्थियों एवं एनसीसी कैडेट्स को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन और राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करेगी।
इस मौके पर संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर के प्रिंसिपल डॉ श्रीनिवास मिश्र, वहां के एनसीसी अधिकारी डॉ प्रसनजीत कर्मकार तथा देव ऋषि कश्यप की माता संयुक्ता गांगुली ने भी अपना विचार व्यक्त करते हुए कैडेट देवऋषि कश्यप के कार्यों एवं अनुशासन की सराहना किए।
कार्यक्रम में स्वागत वक्तव्य देते हुए प्राचार्य डॉ आर के चौधरी ने कैडेट देवऋषि कश्यप के विषय में बताया कि एनसीसी के सत्र 2024- 27 में ये घाटशिला कॉलेज में प्रशिक्षण ले रहे हैं। इसके पूर्व देव ऋषि कश्यप का चयन नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर आयोजित राष्ट्रीय स्तर पर आर डी कैंप के लिए किया गया था। वहां इन्होंने प्रधानमंत्री रैली में भी भाग लिया। दिल्ली में आए यूके एवं बांग्लादेश के एनसीसी कैडेटों के बीच इन्होंने सांस्कृतिक एंबेसडर का भी सफलतापूर्वक दायित्व संभाला। इनके उत्कृष्ट कार्यो को लेकर इन्हें बिहार एवं झारखंड एनसीसी के संयुक्त निदेशालय का बेस्ट कैडेट का भी अवार्ड मिला है। साथ ही उन्होंने कहा कि देव ऋषि कश्यप का चयन यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत रूस जाने के लिए किया गया। रूस में 30 मई से 7 जून के बीच इन्होंने अपने देश भारत का प्रतिनिधित्व किया। साथ ही उन्होंने कहा कि कैडेट देवऋषि वर्ष 2018 से 23 तक एसएनएस विद्या मंदिर का छात्र व एनसीसी कैडेट रहा है।
कार्यक्रम का संचालन प्रो इंदल पासवान ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डा महेश्वर प्रमाणिक ने किया। कार्यक्रम का समापन एनसीसी गान से हुआ।
इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकगण, एनसीसी अधिकारी, कर्मचारी एवं एनसीसी कैडेटों ने देवऋषि कश्यप को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!