Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

विकास सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्रशासन के पास बंदी में विकास की सक्रिय भूमिका निभाने का था इनपुट अपराधी बेलगाम और आम जनता में पुलिस लगाती हैं लगाम - विकास सिंह

विकास सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्रशासन के पास बंदी में विकास की सक्रिय भूमिका निभाने का था इनपुट
अपराधी बेलगाम और आम जनता में पुलिस लगाती हैं लगाम – विकास सिंह

जमशेदपुर- पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत बंदी करवाने हेतु घर से निकलते समय जिला प्रशासन ने भाजपा के पूर्व नेता और जमशेदपुर पश्चिम से निर्दलीय चुनाव लड़े विकास सिंह को गिरफ्तार कर लिया । विकास सिंह ने स्वर्गीय हिमांशु की हत्या के खिलाफ में गोरिल्ला पद्धति से बंदी करवाने का घोषणा किया था उसके लिए वह लगातार जनसंपर्क अभियान भी चला रहे थे

जिसका इनपुट जिला प्रशासन के पास था । सवेरे लगभग 7:00 बजे विकास सिंह जैसे ही अपने आवास से बंदी करवाने निकल रहे थे वैसे ही पुलिस की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। दर्जनों की संख्या में मानगो थाने के पुलिस पदाधिकारी उनके घर के बाहर घात लगाकर उनका इंतजार देर समय से कर रहे थे

https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=NyC5yRTcXe_LNaW2

विकास सिंह ने मौके में मौजूद पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से जब घर में दस्तक देने का कारण पूछा तो पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि ऊपर से गिरफ्तारी का आदेश है विकास सिंह ने कहा कि जो अपराधी है उसे आप नहीं पकड़ रहे हैं और जो निर्दोष लोग जो अपराध का विरोध कर रहे हैं उसका सहयोग करने की बजाय प्रशासन आम लोगों से परेशान कर रहा हैं इसका हर मोड़ में पुरजोर विरोध किया जाएगा । गिरफ्तारी के समय विकास सिंह ने जमकर जिला प्रशासन के खिलाफ नारा लगाया और स्व.हिमांशु के हत्यारों को अभिलंब गिरफ्तार कर फांसी देने की मांग किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!