Uncategorized

जमशेदपुर के मानगो में प्रेम प्रसंग को लेकर युवक की गोली मारकर हत्या, गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया इलाका

मानगो थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग को लेकर हुई विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बुधवार की देर शाम एक युवक की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा क्षेत्र दहशत में आ गया। मानगो थाना क्षेत्र के मुंशी मोहल्ले में बुधवार की देर शाम सात से आठ बजे के करीब उस समय हड़कंप मच गया, जब बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मानगो निवासी 24 वर्षीय राहुल कुमार के रूप में हुई है

जमशेदपुर के मानगो में प्रेम प्रसंग को लेकर युवक की गोली मारकर हत्या, गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया इलाका

जमशेदपुर – मानगो थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग को लेकर हुई विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बुधवार की देर शाम एक युवक की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा क्षेत्र दहशत में आ गया।


मानगो के राहुल सिंह उर्फ ‘बच्चा’ की गोली मारकर हत्या टीएमएच में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित जमशेदपुर के मानगो गुरुद्वारा बस्ती निवासी राहुल सिंह उर्फ ‘बच्चा’ की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक के दोस्त के अनुसार राहुल अपनी बाइक पर बैठा हुआ था, तभी 25–30 की संख्या में आए हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। आरोप है कि गोली मारने के बाद हमलावरों ने लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से भी उस पर हमला किया

https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=-5e2e6hb-bPBmBYY

मृतक के दोस्त ने आरोप लगाया है कि इस हमले का मुख्य आरोपी सब्बे सिंह है, जो डिमना रोड स्थित खड़िया बस्ती का रहने वाला है। उसके बारे में दावा किया गया है कि वह पहले भी हत्या के मामलों में तीन बार जेल जा चुका है
गंभीर रूप से घायल राहुल सिंह उर्फ ‘बच्चा’ को तत्काल इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। फिलहाल पुलिस की ओर से आरोपियों की आधिकारिक पुष्टि और घटना के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

मानगो थाना क्षेत्र के मुंशी मोहल्ले में बुधवार की देर शाम सात से आठ बजे के करीब उस समय हड़कंप मच गया, जब बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मानगो निवासी 24 वर्षीय राहुल कुमार के रूप में हुई है स्थानीय लोगों के अनुसार, राहुल का किसी लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसका विरोध लड़की के परिजनों द्वारा किया जा रहा था। इसी बात को लेकर पहले भी दोनों पक्षों के बीच कहा सुनी और मारपीट हो चुकी थी। बुधवार की रात राहुल घर से बाहर निकला ही था कि पहले से घात लगाए बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बदमाशों ने करीब 5 से 6 राउंड गोलियां चलाई और फिर फरार हो गए। इलाके में गोलियों की तड़तड़ाहट सुनते ही लोग घरों से बाहर निकल आए और घायल राहुल को खून से लथपथ देखा। घटना के बाद पूरे इलाके में डर और तनाव का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही मानगो पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कहा है कि प्रेम प्रसंग ही हत्या की वजह प्रतीत हो रही है। सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयान के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

पुलिस मुख्य आरोपी को हाफ एनकाउंटर कर स्मृति पार्क से हथियार भी बरामद की


राहुल बच्चा हत्याकांड के मुख्य आरोपी शब्बे का गुरुवार तड़के पुलिस ने हाफ एनकाउंटर कर दिया। यह कार्रवाई स्मृति पार्क में हथियार बरामदगी के दौरान हुई। पुलिस शब्बे को उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद करने के लिए मौके पर लेकर गई थी। पुलिस के अनुसार, स्मृति पार्क में आरोपी की निशानदेही पर दो पिस्तौल बरामद की गईं। इसी दौरान शब्बे ने एक लोडेड पिस्तौल उठा ली और पुलिस पर फायरिंग करने का प्रयास किया। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जवाबी कार्रवाई की। आत्मरक्षा में मानगो थाना के सब-इंस्पेक्टर संजय ने गोली चलाई, जो शब्बे के पैर में लगी। सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि आरोपी के पैर में दो गोलियां लगी हैं। घायल शब्बे को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। बुधवार को देर रात शब्बे ने अपने कुछ साथियों के साथ पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया था। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग वजह थी। पुलिस के अनुसार, राहुल बच्चा और शब्बे दोनों एक ही युवती से प्रेम करते थे। इसी को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद और तनाव चल रहा था, जिसने आखिरकार खूनी रूप ले लिया। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। बरामद हथियारों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा और शब्बे से पूछताछ के आधार पर उसके अन्य साथियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!