लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गुमला और आसपास के क्षेत्रों में कांग्रेस पार्टी द्वारा लोहरदगा लोकसभा के सांसद सुखदेव भगत के अध्यक्षता में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान और संगठन की मजबूती के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और प्रभारियों की समीक्षा बैठकें आयोजित की गई है
जिसमें बूथ स्तर एवं पंचायत स्तर तक तैयारियों पर चर्चा हुई। जिसमें गुमला जिले में तकरीबन 2,11000 मतदाताओं का नाम कटने के कगार पर है

लोहरदगा- आज लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गुमला और आसपास के क्षेत्रों में कांग्रेस पार्टी द्वारा लोहरदगा लोकसभा के सांसद सुखदेव भगत के अध्यक्षता में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान और संगठन की मजबूती के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और प्रभारियों की समीक्षा बैठकें आयोजित की गई हैं जिसमें बूथ स्तर एवं पंचायत स्तर तक तैयारियों पर चर्चा हुई। जिसमें गुमला जिले में तकरीबन 2,11000 मतदाताओं का नाम कटने के कगार पर है
सुखदेव भगत ने यह स्पष्ट रूप से कहा कि मतदाता सूची से जो भी नाम कटेंगे उनके जगह पर भाजपा दूसरे राज्यों से भाजपा के कार्यकर्ताओं का नाम जोड़ कर वोट की चोरी करेगी
एसआईआर प्रक्रिया को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की। सांसद नें कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध एवं अद्यतन होना लोकतंत्र की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के माध्यम से मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने का कार्य किया जा रहा है, जिसमें सभी नागरिकों की सहभागिता महत्वपूर्ण है।
लोहरदगा लोकसभा कॉंग्रेस सह प्रभारी विजय खाँ के द्वारा पंचायत स्तर तक के BLA 2 को यह निर्देश दिया गया है कि आगामी 15.09.2026 तक प्रत्येक Unmapped मतदाताओं को सत्यापन के लिए एसडीओ कार्यालय में लगे टेबल में बैठे एआरओ के पास ले जाकर जो भी 11 प्रकार के दस्तावेज सत्यापन के लिए जरूरी है उसको जमा करवा कर सभी का नाम एसआईआर के माध्यम से मतदाता सूची में जोड़ने का कार्य करें
इस अवसर पर उपस्थित हुए कांग्रेस के पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव जिलाध्यक्ष राजनील तिग्गा, पूर्व जिला अध्यक्ष रोशन बरुआ, शमशेर आलम, अजय शर्मा सीमा सीता एक्का, ऋषिकेश सिंह, चैतु उरांव सहित सैकड़ों नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित हुए



