Uncategorized

नशा मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बारीडीह शाखा, विजय गार्डन द्वारा सामुदायिक केंद्र बरीडीह में 26वें मादक द्रव्य निषेध जागरूकता अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया

नशा मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ

जमशेदपुर- प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बारीडीह शाखा, विजय गार्डन द्वारा सामुदायिक केंद्र बरीडीह में 26वें मादक द्रव्य निषेध जागरूकता अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

<img src="https://newjharkhandvani.in/wp-content/uploads/2026/06/IMG-20260618-WA0234-300×225.jpg" alt="" width="300" height="225" class="alignnone size-medium wp-imawp-image-2197
नशा मुक्त भारत अभियान विकसित भारत की पहचान विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में 110 बच्चों एवं शिक्षकों ने भाग लिया। इस अवसर पर बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई तथा उन्हें स्वस्थ, सकारात्मक एवं नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित बच्चों एवं शिक्षकों को नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय योगदान देने की शपथ दिलाई गई।


वक्ताओं ने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार और समाज पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। बच्चों और युवाओं में जागरूकता लाकर ही “नशामुक्त भारत” के लक्ष्य को साकार किया जा सकता है।
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और युवाओं में जागरूकता फैलाकर उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना था

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!