Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

मिर्जाडीह की 50 महिलाओं को मिला निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र

बोड़ाम प्रखंड के मिर्जाडीह गांव में महिलाओं के आत्मनिर्भरता एवं कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एसटीपी बर्जर ग्रुप द्वारा आयोजित 60 दिवसीय निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन हुआ। इस अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली 50 महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण प्रमाण पत्र (सर्टिफिकेट) प्रदान किया गया

मिर्जाडीह की 50 महिलाओं को मिला निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र

जमशेदपुर- बोड़ाम प्रखंड के मिर्जाडीह गांव में महिलाओं के आत्मनिर्भरता एवं कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एसटीपी बर्जर ग्रुप द्वारा आयोजित 60 दिवसीय निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन हुआ। इस अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली 50 महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण प्रमाण पत्र (सर्टिफिकेट) प्रदान किया गया।

सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित एसटीपी के एचआर प्रणाब बूटे ने अपने हाथों से सभी प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं को हुनरमंद और आत्मनिर्भर बनाना समाज के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि प्रशिक्षण प्राप्त महिलाएं अपने कौशल का उपयोग कर स्वरोजगार के अवसर प्राप्त करेंगी तथा अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में योगदान देंगी।

कार्यक्रम में सुभाशीष भट्टाचार्य भी उपस्थित रहे। वहीं सभा को सफल बनाने में शभा, रानीला, समिता एवं नीलमनी सहित अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं ने इस पहल के लिए एसटीपी बर्जर ग्रुप के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य करते हैं।

कार्यक्रम का समापन महिलाओं के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!