Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

दिल्ली प्रवास के दौरान झारखंड भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख के प्रभारी तरुण चुग से आत्मीय एवं सौहार्दपूर्ण शिष्टाचार भेंट की

इस अवसर पर संगठनात्मक विषयों, समसामयिक राष्ट्रीय मुद्दों तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। श्री चुग जी ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के संबंध में अपने विचार साझा किए

नई दिल्ली- दिल्ली प्रवास के दौरान झारखंड भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख के प्रभारी तरुण चुग से आत्मीय एवं सौहार्दपूर्ण शिष्टाचार भेंट की

इस अवसर पर संगठनात्मक विषयों, समसामयिक राष्ट्रीय मुद्दों तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। श्री चुग जी ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के संबंध में अपने विचार साझा किए।

अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि श्री तरुण चुग जी का स्नेह, मार्गदर्शन एवं प्रेरणादायी व्यक्तित्व कार्यकर्ताओं के लिए निरंतर ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत है। उनसे प्राप्त मार्गदर्शन संगठनात्मक कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने में सहायक होगा

भेंट के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण में विभिन्न समसामयिक विषयों पर विचार-विमर्श हुआ तथा संगठन की मजबूती और राष्ट्रहित के प्रति प्रतिबद्धता को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!