Uncategorized

श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा एवं काली पूजा कमिटी नन्द नगर कानु भट्टा, भुईयांडीह द्वारा दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन समारोह विधिवत रूप से संपन्न किया गया

भूमि पूजन का कार्यक्रम पंडित सुरेन्द्र मिश्रा के द्वारा विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया गया। इस दौरान यजमान धीरज भुईयाँ एवं अमित ठाकुर ने पूजा-अर्चना की। पूजा संपन्न होने के पश्चात उपस्थित सभी श्रद्धालुओं एवं बस्तीवासियों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। कमिटी के महासचिव रवि भुईयाँ ने बताया कि इस वर्ष भी दुर्गा पूजा महोत्सव को भव्य एवं श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा। साथ ही महाअष्टमी एवं महानवमी के दिन श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क भोग वितरण की व्यवस्था की जाएगी

जमशेदपुर-आज श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा एवं काली पूजा कमिटी नन्द नगर कानु भट्टा, भुईयांडीह द्वारा दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन समारोह विधिवत रूप से संपन्न किया गया।

भूमि पूजन का कार्यक्रम पंडित सुरेन्द्र मिश्रा के द्वारा विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया गया। इस दौरान यजमान धीरज भुईयाँ एवं अमित ठाकुर ने पूजा-अर्चना की। पूजा संपन्न होने के पश्चात उपस्थित सभी श्रद्धालुओं एवं बस्तीवासियों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

कमिटी के महासचिव रवि भुईयाँ ने बताया कि इस वर्ष भी दुर्गा पूजा महोत्सव को भव्य एवं श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा। साथ ही महाअष्टमी एवं महानवमी के दिन श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क भोग वितरण की व्यवस्था की जाएगी।
भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष शशांक शेखर, सुमित श्रीवास्तव, मिथलेश साव, समाजसेवी सुमित शर्मा एवं कमिटी के अध्यक्ष श्री नन्दो भुईयाँ उपस्थित रहे।

इसके अलावा कमिटी के महासचिव रवि भुईयाँ, किशुन तिवारी, शम्भू मुखी डुंगरी, श्याम सुन्दर प्रसाद, संतोष कुमार, समर लाईक, पप्पू साव, सन्नी कुमार, मोती साव, कुन्दन कुमार गुप्ता, हंसो भुईयाँ, चुनचुन प्रसाद, सोकाल भुईयाँ, प्रकाश पात्रो, मनीष ठाकुर, पियुष सोनकर, सोनु साव, अमन ठाकुर, अविशेक दत्ता, सुरज कलिन्दी, धीरज चौहान, राहुल दत्ता, कमलेश साव, संदिप रजक, इन्द्रदेव साव, हनी कुमार, विलास साव, विजय भगत, गणेश पंडित सहित बड़ी संख्या में बस्तीवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!