Uncategorized

फाइलेरिया मरीजों के लिए विशेष दिव्यांग प्रमाण-पत्र शिविर आयोजित

मिशन स्वाभिमान के तहत गुरुवार को मुसाबनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फाइलेरिया से प्रभावित मरीजों के लिए विशेष दिव्यांग प्रमाण-पत्र शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न गांवों से पहुंचे कुल 53 फाइलेरिया मरीजों की जांच की गई। जांच के उपरांत पात्र मरीजों के दिव्यांग प्रमाण-पत्र बनाने की प्रक्रिया पूरी की गई। प्रमाण-पत्र बनने के बाद लाभार्थियों को दिव्यांग पेंशन के साथ-साथ सरकार की विभिन्न कल्याणकारी एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा होगी। शिविर का उद्देश्य फाइलेरिया से प्रभावित लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना तथा उन्हें आवश्यक सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराना था

फाइलेरिया मरीजों के लिए विशेष दिव्यांग प्रमाण-पत्र शिविर आयोजित

मुसाबनी- मिशन स्वाभिमान के तहत गुरुवार को मुसाबनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फाइलेरिया से प्रभावित मरीजों के लिए विशेष दिव्यांग प्रमाण-पत्र शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न गांवों से पहुंचे कुल 53 फाइलेरिया मरीजों की जांच की गई। जांच के उपरांत पात्र मरीजों के दिव्यांग प्रमाण-पत्र बनाने की प्रक्रिया पूरी की गई।

प्रमाण-पत्र बनने के बाद लाभार्थियों को दिव्यांग पेंशन के साथ-साथ सरकार की विभिन्न कल्याणकारी एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा होगी। शिविर का उद्देश्य फाइलेरिया से प्रभावित लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना तथा उन्हें आवश्यक सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराना था।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. तपस कुमार मुर्मू, MOIC डॉ. सुंदर लाल मार्डी, तथा पिरामल टीम से शशि भूषण प्रसाद एवं आर. अंजलि उपस्थित रहे। इसके अलावा सभी MPW, ANM, BTT, सहिया साथी एवं सहिया दीदियों ने भी शिविर में सक्रिय रूप से भाग लिया।
स्वास्थ्यकर्मियों एवं सहयोगी टीम के समन्वित प्रयास से शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। मरीजों की जांच, प्रमाण-पत्र निर्माण तथा सरकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!