TAS-1 के तहत 70 बच्चों की माइक्रोफाइलेरिया जांच, सभी निगेटिव
फाइलेरिया उन्मूलन के उद्देश्य से भारत सरकार एवं राज्य सरकार के दिशा-निर्देश पर ट्रांसमिशन असेसमेंट सर्वे (TAS-1) के तहत विद्यालयों में माइक्रोफाइलेरिया की जांच की जा रही है। अभियान के तहत सरकारी, गैर सरकारी एवं निजी विद्यालयों में कक्षा एक एवं दो में अध्ययनरत बच्चों की Q-FAT किट के माध्यम से जांच की जा रही है। इसी क्रम में हेमकुण्ड पब्लिक स्कूल में 48 बच्चों की माइक्रोफाइलेरिया जांच की गई। जांच में सभी 48 बच्चे निगेटिव पाए गए। वहीं, खालसा मिडिल स्कूल में 22 बच्चों की जांच की गई, जिसमें से 1 बच्चा की रिपोर्ट पाजोटिव रहा। बाकी सब निगेटिव रहा।इस प्रकार दोनों विद्यालयों में कुल 70बच्चों की जांच की गई

TAS-1 के तहत 70 बच्चों की माइक्रोफाइलेरिया जांच, सभी निगेटिव

जमशेदपुर- फाइलेरिया उन्मूलन के उद्देश्य से भारत सरकार एवं राज्य सरकार के दिशा-निर्देश पर ट्रांसमिशन असेसमेंट सर्वे (TAS-1) के तहत विद्यालयों में माइक्रोफाइलेरिया की जांच की जा रही है। अभियान के तहत सरकारी, गैर सरकारी एवं निजी विद्यालयों में कक्षा एक एवं दो में अध्ययनरत बच्चों की Q-FAT किट के माध्यम से जांच की जा रही है।

इसी क्रम में हेमकुण्ड पब्लिक स्कूल में 48 बच्चों की माइक्रोफाइलेरिया जांच की गई। जांच में सभी 48 बच्चे निगेटिव पाए गए। वहीं, खालसा मिडिल स्कूल में 22 बच्चों की जांच की गई, जिसमें से 1 बच्चा की रिपोर्ट पाजोटिव रहा। बाकी सब निगेटिव रहा।इस प्रकार दोनों विद्यालयों में कुल 70बच्चों की जांच की गई
जांच अभियान को विद्यालय प्रबंधन एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सहयोग से सफलतापूर्वक पूरा किया गया। अभियान का उद्देश्य फाइलेरिया संक्रमण की स्थिति का आकलन करना और जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाना है।
इस दौरान स्वास्थ्य विभाग से MPW संतोष जी, शुभम दास, स्मित प्रसून एवं LT सनात महतो इशा गुप्ता तथा पिरामल संस्था से प्रोग्राम ऑफिसर आर. अंजलि उपस्थित रहीं।


