धिरोल में रात्रि रक्त सर्वेक्षण शिविर 300 रक्त नमूने संग्रहित
धिरोल पंचायत के धिरोल गांव में स्वास्थ्य विभाग एवं पीरामल फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से तीन दिवसीय रात्रि रक्त सर्वेक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान कुल 300 रक्त नमूने संग्रहित किए गए। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य फाइलेरिया के सूक्ष्म परजीवियों की पहचान करना तथा क्षेत्र में संक्रमण की वास्तविक स्थिति का आकलन करना है

धिरोल में रात्रि रक्त सर्वेक्षण शिविर 300 रक्त नमूने संग्रहि

पोटका- धिरोल पंचायत के धिरोल गांव में स्वास्थ्य विभाग एवं पीरामल फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से तीन दिवसीय रात्रि रक्त सर्वेक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान कुल 300 रक्त नमूने संग्रहित किए गए। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य फाइलेरिया के सूक्ष्म परजीवियों की पहचान करना तथा क्षेत्र में संक्रमण की वास्तविक स्थिति का आकलन करना है।

कार्यक्रम का उदघाटन धिरोल पंचायत की मुखिया आशा रानी सरदार एवं वार्ड सदस्य गोविंदा ने किया। इस अवसर पर मुखिया आशा रानी सरदार ने सबसे पहले स्वयं अपनी रक्त जांच कराई और ग्रामीणों को भी जांच के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया।

शिविर के दौरान ग्रामीणों को रात्रि रक्त सर्वेक्षण के महत्व तथा फाइलेरिया की जांच और बचाव के संबंध में जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग एवं पीरामल फाउंडेशन की इस संयुक्त पहल का उद्देश्य क्षेत्र में फाइलेरिया संक्रमण की पहचान कर बीमारी की रोकथाम एवं नियंत्रण के प्रयासों को प्रभावी बनाना है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पोटका प्रभारी डॉ. सुकांत सीट ने की। वहीं, पीरामल फाउंडेशन की ओर से शशि भूषण एवं आर. अंजलि ने सक्रिय भूमिका निभाई।

इस अभियान को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग के एमटीएस सुनील तिर्की, लैब टेक्नीशियन बाबलू मुर्मू, एमपीडब्ल्यू देबाशीष, संजय, तुषार मंडल, पलाश मंडल, दीपांकर तथा सहिया दीदियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।



