Uncategorized

छठ से पहले चमकेगी स्टेशन से बड़ौदा घाट तक की सड़क, संजीव सरदार ने किया 4 करोड़ रुपए की विशेष सड़क मरम्मत कार्य का शिलान्यास

टाटानगर स्टेशन से बड़ौदा घाट तक 2.85 किमी सड़क का होगा IRQP कार्य, विधायक बोले- 3 माह में सड़क के साथ पुल भी होगा तैयार, लाखों लोगों को मिलेगी बेहतर आवाजाही की सुविधा

छठ से पहले चमकेगी स्टेशन से बड़ौदा घाट तक की सड़क, संजीव सरदार ने किया 4 करोड़ रुपए की विशेष सड़क मरम्मत कार्य का शिलान्यास

https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=u1GHB_JDINdlFhY2

टाटानगर स्टेशन से बड़ौदा घाट तक 2.85 किमी सड़क का होगा IRQP कार्य, विधायक बोले- 3 माह में सड़क के साथ पुल भी होगा तैयार, लाखों लोगों को मिलेगी बेहतर आवाजाही की सुविधा

https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=rSUy_wdCcEm6jRQx

जमशेदपुर – पोटका विधानसभा के बागबेड़ा बड़ौदा घाट टाटानगर स्टेशन और आसपास के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। पथ निर्माण विभाग, पथ प्रमंडल जमशेदपुर के अंतर्गत टाटानगर रेलवे स्टेशन से बड़ौदा घाट तक 2.85 किलोमीटर लंबी सड़क के IRQP (विशेष सड़क मरम्मत कार्य) कार्य का शिलान्यास शुक्रवार को पोटका विधायक संजीव सरदार ने किया। करीब चार करोड़ रुपये की लागत से होने वाले इस कार्य को तीन महीने के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=MGot9Q6MXTfISeiw

छठ से पहले श्रद्धालुओ और आम लोगों को मिलेगी चकाचक सड़क – संजीव सरदार

शिलान्यास के बाद विधायक संजीव सरदार ने कहा कि सड़क का काम जल्द शुरू कराकर छठ पर्व से पहले इसे पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि कोशिश है कि दुर्गापूजा से पहले ही काम शुरू हो जाए, जिससे पूजा के दौरान भी लोगों को कम से कम परेशानी का सामना करना पड़े।

https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=Jxaapmg-HrXRrEDB

उन्होंने कहा कि सड़क का मरम्मत कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराया जाएगा और सड़क पर अलकतरा की परत के साथ इसे बेहतर स्वरूप दिया जाएगा। सड़क के बन जाने से बड़ौदा घाट, बागबेड़ा और आसपास के इलाकों से आने-जाने वाले लाखों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

स्थानीय नेताओं ने बताई थी समस्या, विधायक के लगातार प्रयास से बन पाएगा सड़क

संजीव सरदार ने कहा कि स्थानीय झामुमो नेताओं और क्षेत्र के लोगों द्वारा उन्हें लंबे समय से सड़क की स्थिति से अवगत कराया जा रहा था। इसके बाद उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए विभागीय स्तर पर लगातार प्रयास किया और सड़क के लिए डीपीआर तैयार कराया गया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पास पथ निर्माण विभाग का प्रभार होने के कारण राज्य सरकार ने इस सड़क की आवश्यकता को गंभीरता से लिया और सड़क की स्वीकृति प्रदान की। विधायक ने इसके लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि सरकार की प्राथमिकता आम लोगों को बेहतर सड़क और सुगम आवागमन उपलब्ध कराना है।

संवेदक को मिला काम, तीन महीने में पूरा करने का लक्ष्य

सड़क निर्माण का कार्य सुजीत सिंह कंस्ट्रक्शन को सौंपा गया है। विधायक ने विभागीय अधिकारियों और संवेदक से कार्य में तेजी लाने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर काम पूरा करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्व-त्योहार के दौरान आम लोगों को परेशानी न हो, इसलिए कार्य को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाए।

पुल का भी विधायक ने लिया जायजा

सड़क के शिलान्यास के बाद विधायक संजीव सरदार ने बड़ौदा घाट पर बन रहे पुल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद सहायक अभियंता जितेंद्र कुमार मिश्रा और कनीय अभियंता जियाउल हक से पुल के कार्य की जानकारी ली और तीन महीने के भीतर कार्य पूरा कराने के लिए तेजी से काम करने का निर्देश दिया, ताकि छठ पर्व तक लोगों को परेशानी न हो।

बारिश से रुका था काम, अब तेजी से होगा निर्माण

अभियंताओं ने विधायक को बताया कि भारी बारिश के कारण पुल के निर्माण कार्य में बाधा आ रही थी और काम रोकना पड़ा था। अब बारिश थमने के बाद कार्य को तेजी से आगे बढ़ाकर जल्द पूरा कराया जाएगा। विधायक ने अधिकारियों से कहा कि मौसम का लाभ उठाते हुए काम में तेजी लाई जाए और लोगों को जल्द राहत दी जाए।

पुल बनने से छात्रों, मजदूरों और मरीजों को बड़ी राहत

विधायक ने कहा कि पुल का निर्माण हेमंत सोरेन द्वारा स्वीकृति के बाद शुरू हुआ था और अब पूरा होने से आसपास के स्कूली छात्र-छात्राओं, कामकाजी लोगों, मजदूरों, मरीजों और रोजाना आवागमन करने वाले हजारों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। बेहतर सड़क और पुल से अस्पताल, स्कूल, बाजार और कार्यस्थलों तक पहुंच आसान होगी।

विकास कार्यों को जमीन पर उतारने की दिशा में एक और कदम – विधायक

संजीव सरदार ने कहा कि क्षेत्र की सड़क, पुल और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बड़ौदा घाट की यह सड़क और पुल केवल निर्माण कार्य नहीं, बल्कि रोजाना आवागमन करने वाले लोगों की वर्षों पुरानी परेशानी को कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

शिलान्यास के मौके पर सहायक अभियंता जितेंद्र कुमार मिश्रा, कनीय अभियंता जियाउल हक, पूर्व जिला परिषद सदस्य किशोर यादव, मुखिया मायावती टुडू, जमुना हांसदा, जगत मार्डी, पप्पू उपाध्याय, संतू कर्मकार, पिंटू तिर्की, बनारस दास, नीता सरकार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!