Uncategorized

तुलसी भवन में सुप्रसिद्ध साहित्यकार त्रय भारतेंदु हरिश्चंद्र , सर्वेश्वर दयाल सक्सेना एवं श्रीकांत वर्मा की जयंती समारोह सह काव्य कलश का आयोजन संपन्न

सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन द्वारा संस्थान के प्रयाग कक्ष में मासिक "काव्य कलश" सह हिन्दी के ख्यातिलब्ध साहित्यकार त्रय भारतेंदु हरिश्चंद्र , सर्वेश्वर दयाल सक्सेना एवं श्रीकांत वर्मा जयंती समारोह आयोजित किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र मुनका तथा संचालन साहित्य समिति की नीता सागर चौधरी ने की जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रसन्न वदन मेहता ने किया दीप प्रज्वलन के साथ समारोह की शुरुआत हुई । सरस्वती वंदना राजेन्द्र साह राज ने प्रस्तुत किया । स्वागत वक्तव्य संस्थान के उपाध्यक्ष रामनन्दन प्रसाद ने दिया । तत्पश्चात साहित्यकार त्रय भारतेंदु हरिश्चंद्र , सर्वेश्वर दयाल सक्सेना एवं श्रीकांत वर्मा का साहित्यिक जीवन परिचय क्रमश: रीना सिन्हा सलोनी, सुरेश चन्द्र झा एवं अशोक पाठक स्नेही ने विस्तार से प्रस्तुत किया

तुलसी भवन में सुप्रसिद्ध साहित्यकार त्रय भारतेंदु हरिश्चंद्र , सर्वेश्वर दयाल सक्सेना एवं श्रीकांत वर्मा की जयंती समारोह सह काव्य कलश का आयोजन संपन्न

जमशेदपुर- सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन द्वारा संस्थान के प्रयाग कक्ष में मासिक “काव्य कलश” सह हिन्दी के ख्यातिलब्ध साहित्यकार त्रय भारतेंदु हरिश्चंद्र , सर्वेश्वर दयाल सक्सेना एवं श्रीकांत वर्मा जयंती समारोह आयोजित किया गया
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र मुनका तथा संचालन साहित्य समिति की नीता सागर चौधरी ने की जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रसन्न वदन मेहता ने किया
दीप प्रज्वलन के साथ समारोह की शुरुआत हुई । सरस्वती वंदना राजेन्द्र साह राज ने प्रस्तुत किया । स्वागत वक्तव्य संस्थान के उपाध्यक्ष रामनन्दन प्रसाद ने दिया । तत्पश्चात साहित्यकार त्रय भारतेंदु हरिश्चंद्र , सर्वेश्वर दयाल सक्सेना एवं श्रीकांत वर्मा का साहित्यिक जीवन परिचय क्रमश: रीना सिन्हा सलोनी, सुरेश चन्द्र झा एवं अशोक पाठक स्नेही ने विस्तार से प्रस्तुत किया
इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे तुलसी भवन के माननीय अध्यक्ष सुभाष चन्द्र मुनका जी को जन्मदिन पर उपस्थित साहित्यकारों के तरफ से मंचासीन अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया ।
तत्पश्चात ‘काव्य कलश’ के मौके पर शहर के कुल 33 कलमकारों ने स्वरचित काव्य पाठ किया । काव्य पाठ करने वालों में डॉ यमुना तिवारी व्यथित, नीता सागर चौधरी, नीलिमा पाण्डेय, कैलाशनाथ शर्मा गाजीपुरी, हरभजन सिंह रहबर, वसंत जमशेदपुरी, बलविन्दर सिंह, आरती श्रीवास्तव, शकुन्तला शर्मा, प्रेमलता ठाकुर, आलोक मंजरी, राजेन्द्र राज, नरेंद्र कुमार सिंह, नीता गुप्ता, संदीप सिंह गौतम, शेषनाथ सिंह शरद, ममता कर्ण मनस्वी, आलोक मंजरी, डॉ अनीता निधि, माधुरी मिश्रा , हरिकिशन चावला, सर्वानन्द सिंह पथिक, हरिहर राय चौहान, शिव नन्दन सिंह, अर्चित पाठक, हरभजन रहबर, मिथिलेश चौबे एवं अन्य प्रमुख रहे । जबकि मौके पर साहित्य समिति के सचिव डॉ० अजय कुमार ओझा की उपस्थिति सराहनीय रही

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!