Uncategorized

टिनप्लेट डिवीजन में बोनस समझौता संपन्न, 843 कर्मचारियों को मिलेगा ₹4.36 करोड़ का लाभ

टाटा स्टील जनरल ऑफिस के बोर्ड रूम में टाटा स्टील प्रबंधन एवं टाटा टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के बीच बोनस समझौता संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रबंधन एवं यूनियन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बोनस समझौते पर हस्ताक्षर किए। प्रबंधन की ओर से कंपनी की चीफ, पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल, सीएचआरओ ( इंडिया मैन्युफैक्चरिंग ) जुबिन पलिया, चीफ आई आर, लीगल एंड सी डब्ल्यू एम श्री राहुल दुबे, चीफ टिनप्लेट श्री अजय कुमार झा, चीफ एचआरबीपी सोनम रंजन, हेड ( एचआरबीपी ) दीपक वर्गीस, चीफ फाइनेंस आशीष चौधरी, गुरप्रीत सिंह , सीनियर एरिया मैनेजर ( ई आर )सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने समझौते में भाग लिया

टिनप्लेट डिवीजन में बोनस समझौता संपन्न, 843 कर्मचारियों को मिलेगा ₹4.36 करोड़ का लाभ

जमशेदपुर- आज टाटा स्टील जनरल ऑफिस के बोर्ड रूम में टाटा स्टील प्रबंधन एवं टाटा टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के बीच बोनस समझौता संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रबंधन एवं यूनियन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बोनस समझौते पर हस्ताक्षर किए।

प्रबंधन की ओर से कंपनी की चीफ, पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल, सीएचआरओ ( इंडिया मैन्युफैक्चरिंग ) जुबिन पलिया, चीफ आई आर, लीगल एंड सी डब्ल्यू एम श्री राहुल दुबे, चीफ टिनप्लेट श्री अजय कुमार झा, चीफ एचआरबीपी सोनम रंजन, हेड ( एचआरबीपी ) दीपक वर्गीस, चीफ फाइनेंस आशीष चौधरी, गुरप्रीत सिंह , सीनियर एरिया मैनेजर ( ई आर )सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने समझौते में भाग लिया।

वहीं यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय , महासचिव मनोज कुमार सिंह, उपाध्यक्ष परविंदर सिंह सोहल, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट साई बाबू राजू, वकील खान, जगजीत सिंह, सह सचिव संजय कुमार, विनय कुमार साहू, अमृत कुमार झा, निरंजन महापात्र, कोषाध्यक्ष संग्राम किशोर दास तथा सह कोषाध्यक्ष सूर्या भूषण शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बोनस समझौते के तहत टिनप्लेट डिवीजन के कुल 843 कर्मचारियों के बीच लगभग ₹4.36 करोड़ की बोनस राशि वितरित की जाएगी। समझौते के अनुसार कर्मचारियों को न्यूनतम ₹32,831 तथा अधिकतम ₹86,350 तक बोनस राशि प्राप्त होगी।

इस अवसर पर टाटा टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के महासचिव मनोज कुमार सिंह, अध्यक्ष राकेश्वर पांडे एवं चीफ टिनप्लेट अजय कुमार झा ने अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने बोनस समझौते पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए टिनप्लेट डिवीजन के उज्ज्वल भविष्य, निरंतर प्रगति एवं कर्मचारियों के हित में बेहतर औद्योगिक संबंधों की कामना की।

यूनियन की ओर से प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन दिया गया। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि यह समझौता प्रबंधन एवं कर्मचारियों के बीच आपसी विश्वास, सहयोग और सौहार्दपूर्ण औद्योगिक संबंधों का प्रतीक है।

समझौते के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!