झामुमो नेत्री बाली मार्डी ने सागर गोप को भावभीनी श्रद्धांजलि दी
झारखंड आंदोलनकारी नेता शिशिर गोप के सुपुत्र सागर गोप का पिछले दिनों एक सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन अत्यंत दुःखद और हृदयविदारक हो गया । झामुमो नेत्री बाली मार्डी ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ मृतक के घर जाकर पीड़ित परिवार से मिले और सांत्वना दिया

झामुमो नेत्री बाली मार्डी ने सागर गोप को भावभीनी श्रद्धांजलि दी
जमशेदपुर- झारखंड आंदोलनकारी नेता शिशिर गोप के सुपुत्र सागर गोप का पिछले दिनों एक सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन अत्यंत दुःखद और हृदयविदारक हो गया । झामुमो नेत्री बाली मार्डी ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ मृतक के घर जाकर पीड़ित परिवार से मिले और सांत्वना दिया । इस दौरान बाली मार्डी ने दुःख भरे शब्दों में कहा कि एक युवा जीवन का इस तरह अचानक समाप्त हो जाना पूरे परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों और शुभचिंतकों के लिए कभी न भर पाने वाली पीड़ा है। उन्होंने मृतक के आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। इस दुःख की घड़ी में बाली मार्डी के साथ रजनी दास, दुखनी मुर्मू, उमर खान, धीरेन मार्डी , उज्ज्वल दास एवं मकसूद अंसारी अमित सोरेन सहित अन्य लोग बारिगोड़ा स्थित शिशिर गोप के आवास पर पहुँचे और उनसे मुलाकात कर अपनी गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की। साथ ही उन्होंने शिशिर गोप एवं उनके पूरे परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुए इस अपार दुःख की घड़ी में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिया। बाली मार्डी ने कहा कि ईश्वर से हमारी प्रार्थना है कि दिवंगत सागर गोप की आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल पिता शिशिर गोप एवं उनके परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें।




