Uncategorized

12 कराटे खिलाड़ियों ने हासिल किया ब्लैक बेल्ट, शो-डान प्रमाणपत्र से हुए सम्मानित

झारखंड गोजू र्यू कराटे-डो एसोसिएशन द्वारा ब्लैक बेल्ट प्रशंसा एवं प्रमाणपत्र वितरण समारोह आयोजित

12 कराटे खिलाड़ियों ने हासिल किया ब्लैक बेल्ट, शो-डान प्रमाणपत्र से हुए सम्मानित


झारखंड गोजू र्यू कराटे-डो एसोसिएशन द्वारा ब्लैक बेल्ट प्रशंसा एवं प्रमाणपत्र वितरण समारोह आयोजित

जमशेदपुर- झारखंड गोजू र्यू कराटे-डो एसोसिएशन के तत्वावधान में ब्लैक बेल्ट प्रशंसा एवं प्रमाणपत्र वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में कराटे की कठिन परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने वाले लगभग 12 कराटे खिलाड़ियों को ब्लैक बेल्ट एवं शो-डान (Sho-Dan) प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

ब्लैक बेल्ट परीक्षा कान्चो एल. नागेश्वर राव के कुशल मार्गदर्शन एवं देखरेख में किया गया। परीक्षा में खिलाड़ियों की तकनीकी दक्षता, अनुशासन, शारीरिक क्षमता, आत्मविश्वास एवं कराटे के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का मूल्यांकन किया गया।

सफल ब्लैक बेल्ट खिलाड़ियों ने पिछले पांच वर्षों से शिहान सरजू राम, ब्लैक बेल्ट 5th Dan (Japan) एवं सेंसई एम. प्रशांत, ब्लैक बेल्ट 3rd Dan (Malaysia) के मार्गदर्शन में निरंतर प्रशिक्षण प्राप्त किया है। वर्षों की कड़ी मेहनत, नियमित अभ्यास, अनुशासन और समर्पण के परिणामस्वरूप इन खिलाड़ियों ने ब्लैक बेल्ट परीक्षा में सफलता हासिल की।

समारोह में मुख्य अतिथि बृज भूषण सिंह, मैनेजिंग एडिटर, चमकता आईना (हिंदी दैनिक) उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि डॉ. लता मंकर, प्राचार्या, एस.एस. एकेडमी तथा विशेष अतिथि डॉ राजेश कुमार लाल दास, डीडी न्यूज़ ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से समारोह की शोभा बढ़ाई।

मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने सफल खिलाड़ियों को ब्लैक बेल्ट एवं शो-डान प्रमाणपत्र प्रदान कर उन्हें बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अतिथियों ने कहा कि ब्लैक बेल्ट केवल एक उपलब्धि या प्रमाणपत्र नहीं, बल्कि वर्षों के अनुशासन, आत्मसंयम, कठिन परिश्रम, धैर्य और निरंतर सीखने की भावना का प्रतीक है।

इस अवसर पर शिहान सरजू राम एवं सेंसई एम. प्रशांत ने सफल खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि ब्लैक बेल्ट प्राप्त करना कराटे की यात्रा का अंत नहीं, बल्कि एक नई जिम्मेदारी और उच्च स्तर के प्रशिक्षण की शुरुआत है। उन्होंने खिलाड़ियों से कराटे के मूल सिद्धांतों— अनुशासन, सम्मान, आत्मरक्षा आत्मसंयम और निरंतर अभ्यास को अपने जीवन में अपनाने का आहवान किया।

समारोह में खिलाड़ियों के अभिभावकों, प्रशिक्षकों एवं कराटे से जुड़े पदाधिकारियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने सफल खिलाड़ियों की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए इसे उनके पांच वर्षों के समर्पण और कठिन प्रशिक्षण का परिणाम बताया।

झारखंड गोजू र्यू कराटे-डो एसोसिएशन ने सभी सफल ब्लैक बेल्ट खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें कराटे के माध्यम से समाज में अनुशासन, आत्मविश्वास एवं आत्मरक्षा की भावना को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!