Uncategorized

श्रद्धा और सुरों के साथ मनाया गया 22 श्रावण, रवींद्रनाथ ठाकुर को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

कैनवास की छात्राओं ने रवींद्र संगीत और कविताओं की मनमोहक प्रस्तुति से बांधा समां

श्रद्धा और सुरों के साथ मनाया गया 22 श्रावण, रवींद्रनाथ ठाकुर को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

कैनवास की छात्राओं ने रवींद्र संगीत और कविताओं की मनमोहक प्रस्तुति से बांधा समां

जमशेदपुर- कविगुरु रवींद्रनाथ ठाकुर की पुण्यतिथि 22 श्रावण के अवसर पर क्रिएटिव आर्ट्स एंड वोकल अकादमी ऑफ सब्यसाची (कैनवास) की ओर से विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भालूबासा के एक होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में रवींद्र संगीत एवं कविताओं की प्रस्तुति के माध्यम से कविगुरु को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का निर्देशन कैनवास के कर्णधार सब्यसाची चंद ने किया। कार्यक्रम में कैनवास की छात्राओं ने एक के बाद एक रवींद्र संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। छात्राओं ने ‘तुम्हार असीमे’, ‘निशीथ रातेर’, ‘आमार मन जखन’, ‘मधुर रूपे विराज’, ‘कोन आलोते’, ‘प्रभु आमार’, ‘एई कथाटी मोने रेखो’ तथा ‘प्रतिदिन तब गाथा’ जैसे रवींद्र संगीत प्रस्तुत कर वातावरण को भावपूर्ण बना दिया। संगीत के साथ-साथ कविताओं के पाठ ने भी कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की। ‘प्रतीक्षा’, ‘उत्सर्ग’, ‘यात्री’, ‘दान’, ‘सीमा’, ‘दुःसमय’ और ‘स्मरण’ जैसी कविताओं के भावपूर्ण पाठ के माध्यम से छात्राओं ने कविगुरु की साहित्यिक एवं मानवीय संवेदनाओं को जीवंत कर दिया। छात्राओं की आत्मीय रवींद्र संगीत प्रस्तुतियों और भावनात्मक कविता पाठ ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतिभागियों में अहान मजूमदार, बिटपी दासगुप, स्वप्ना चटर्जी, कमला मुखर्जी, श्राबोनी मित्रा, कृष्णा साहू, शुक्ला सरकार, रूपा लाहिड़ी, श्राबोनी सरकार, सरस्वती दास, मनीषा घोष, तमाली सोम, मनीषा मोदक, इति बनर्जी, सोमा बनर्जी, संपा दासगुप्ता, सोमा बिस्वास, चंद्राणी सिन्हा, अनुश्री मंडल, नंदिनी चौधरी, रेखा मित्रा, मीता दत्ता, मोनिका भट्टाचार्य, कनिका दे, मौसमी दासगुप्ता, संजय पात्रा, और अन्य शामिल थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!