Uncategorized

साकची में देसी दिवा का भव्य उदघाटन, फैशन और लाइफस्टाइल उत्पादों की मिलेगी रेंज

साकची बाजार स्थित बसंत सेंट्रल के ग्राउंड फ्लोर, बसंत सिनेमा के बगल में फैशन और लाइफस्टाइल शोरूम देसी दिवा का भव्य उद्घाटन किया गया। प्रतिष्ठान का उद्घाटन भाजपा के वरिष्ठ नेता सह प्रवक्ता सरदार अमरप्रीत सिंह काले एवं समाजसेवी शिव शंकर सिंह ने संयुक्त रूप से किया उक्त अवसर पर अतिथिगण् सरदार अमरप्रित सिंह काले एवं श्री शिव शंकर सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि देशी दिवा में ग्राहकों के लिए बैग्स, ज्वेलरी, परफ्यूम्स, कलात्मक चूड़ियों और विदेशी घड़ियों समेत फैशन एवं लाइफस्टाइल से जुड़े विभिन्न उत्पादों की विस्तृत रेंज उपलब्ध कराई गई है। बदलते फैशन ट्रेंड और ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए यहां उत्पादों का कलेक्शन तैयार किया गया है

साकची में देसी दिवा का भव्य उदघाटन, फैशन और लाइफस्टाइल उत्पादों की मिलेगी रेंज

जमशेदपुर- साकची बाजार स्थित बसंत सेंट्रल के ग्राउंड फ्लोर, बसंत सिनेमा के बगल में फैशन और लाइफस्टाइल शोरूम देसी दिवा का भव्य उद्घाटन किया गया। प्रतिष्ठान का उद्घाटन भाजपा के वरिष्ठ नेता सह प्रवक्ता सरदार अमरप्रीत सिंह काले एवं समाजसेवी शिव शंकर सिंह ने संयुक्त रूप से किया

उक्त अवसर पर अतिथिगण सरदार अमरप्रित सिंह काले एवं शिव शंकर सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि देशी दिवा में ग्राहकों के लिए बैग्स, ज्वेलरी, परफ्यूम्स, कलात्मक चूड़ियों और विदेशी घड़ियों समेत फैशन एवं लाइफस्टाइल से जुड़े विभिन्न उत्पादों की विस्तृत रेंज उपलब्ध कराई गई है। बदलते फैशन ट्रेंड और ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए यहां उत्पादों का कलेक्शन तैयार किया गया है।

‘ए न्यू एक्सप्रेशन ऑफ स्टाइल बिगिंस’ की थीम के साथ शुरू हुए इस वातानुकूलित शोरूम में एक ही छत के नीचे फैशन और स्टाइल से जुड़े विभिन्न उत्पाद उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया है।
इस अवसर पर प्रिंस मर्चेंट ने कहा कि देसी दिवा के माध्यम से लगन पत्रिका, करवा चौथ थाली शेहरा शादी के विभिन्न आइटम जमशेदपुर के ग्राहकों को फैशन और लाइफस्टाइल से जुड़े बेहतर उत्पादों का कलेक्शन उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। उद्घाटन समारोह में जितेंद्र चावला, मलकित सिंह, दीपक वर्मा, बलदेव कौर एवं शरनदीप कौर सहित शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!