Uncategorized

पोटका लैम्प्स में किसानों को सरकारी दर पर मिलेगा यूरिया, विधायक संजीव सरदार ने किया वितरण का शुभारंभ

पोटका लैम्प्स परिसर में किसानों के बीच यूरिया खाद वितरण कार्यक्रम का उद्घाटन पोटका विधायक संजीव सरदार ने किया। विधायक ने किसानों के बीच यूरिया खाद वितरित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। पोटका लैम्प्स के माध्यम से प्रखंड के किसानों को सरकारी निर्धारित दर 366 रुपये प्रति बोरी की दर से यूरिया उपलब्ध कराया जाएगा

पोटका लैम्प्स में किसानों को सरकारी दर पर मिलेगा यूरिया, विधायक संजीव सरदार ने किया वितरण का शुभारंभ

पोटका- पोटका लैम्प्स परिसर में किसानों के बीच यूरिया खाद वितरण कार्यक्रम का उद्घाटन पोटका विधायक संजीव सरदार ने किया। विधायक ने किसानों के बीच यूरिया खाद वितरित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। पोटका लैम्प्स के माध्यम से प्रखंड के किसानों को सरकारी निर्धारित दर 366 रुपये प्रति बोरी की दर से यूरिया उपलब्ध कराया जाएगा

खेती के समय खाद के लिए किसानों को नहीं होगी परेशानी – विधायक

इस अवसर पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि खेती के महत्वपूर्ण मौसम में किसानों को खाद की उपलब्धता को लेकर किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। किसानों की आवश्यकता के अनुसार समय पर यूरिया एवं अन्य कृषि सामग्री उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है।

उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी जरूरत के समय उचित दर पर खाद उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। विधायक ने संबंधित अधिकारियों एवं लैम्प्स प्रबंधन को निर्देश दिया कि किसानों को निर्धारित सरकारी दर पर ही यूरिया उपलब्ध कराया जाए तथा वितरण व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुचारु रखा जाए, ताकि किसी किसान को अनावश्यक परेशानी न हो।

सरकारी दर पर खाद मिलने से किसानों को राहत

यूरिया वितरण शुरू होने से क्षेत्र के किसानों में राहत का माहौल है। किसानों ने कहा कि खेती के मौसम में समय पर खाद उपलब्ध होना बेहद जरूरी है। लैम्प्स के माध्यम से सरकारी दर पर यूरिया मिलने से उन्हें बाजार की ऊंची कीमतों से राहत मिलेगी।

कार्यक्रम में समाजसेवी आनंद दास, लैम्प्स अध्यक्ष पंचानन सरदार, सचिव उत्तम कुमार साहू, एकलव्य मदीना, संदीप कुमार पटबन्धा, बबलू मदीना, ग्रामप्रधान निपेन मंडल, पंचानन मंडल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!