Uncategorized

“नारी शक्ति” की सावन क्वीन बनीं प्रियंका भट्टाचार्य, रत्ना पात्रा व जयश्री कर्मकार रहीं उपविजेता

महिलाओं द्वारा संचालित संस्था “नारी शक्ति” के तत्वावधान में बिष्टुपुर चेंबर भवन में सावन महोत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक मंगल कालिंदी, समाजसेवी प्रकाश मुखर्जी, शुभंकर चटर्जी, समाजसेवी पूरबी घोष एवं शिक्षाविद् सुष्मिता सोम खां बतौर अतिथि उपस्थित रहीं। संस्था की प्रमुख अपर्णा गुहा के नेतृत्व में अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया

“नारी शक्ति” की सावन क्वीन बनीं प्रियंका भट्टाचार्य, रत्ना पात्रा व जयश्री कर्मकार रहीं उपविजेता


जमशेदपुर- महिलाओं द्वारा संचालित संस्था “नारी शक्ति” के तत्वावधान में बिष्टुपुर चेंबर भवन में सावन महोत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक मंगल कालिंदी, समाजसेवी प्रकाश मुखर्जी, शुभंकर चटर्जी, समाजसेवी पूरबी घोष एवं शिक्षाविद् सुष्मिता सोम खां बतौर अतिथि उपस्थित रहीं। संस्था की प्रमुख अपर्णा गुहा के नेतृत्व में अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद श्वेता कुमारी, प्रियंका भट्टाचार्य, रत्ना पात्रा, दीपिका दास, रूपा सरकार, रिया डे, बेबी बिस्वास, पूर्णिमा माझी, रंजना दे, चंदना भकत, सुजाता कर्मकार, शुक्ला बनर्जी एवं जयश्री कर्मकार ने मनमोहक नृत्य और रैंप वॉक प्रस्तुत कर दर्शकों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सावन क्वीन प्रतियोगिता रही, जिसमें कैटवॉक, नृत्य और सोलह श्रृंगार की विभिन्न प्रतियोगिताओं में करीब 100 महिलाओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में मिसेज इंडिया विजेता आशिमा कुमार, अविष्का चांद और सुदीप्ता बरुआ उपस्थित रहीं। प्रतियोगिता में प्रियंका भट्टाचार्य ने सावन क्वीन का खिताब अपने नाम किया, जबकि रत्ना पात्रा और जयश्री कर्मकार उपविजेता रहीं। सोलह श्रृंगार के लिए बीणा नाग और पायल नंदी को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन राजा बरुआ ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सुजाता भौमिक ने दिया। इस अवसर पर प्रज्ञा पारोमिता, चंदना, अरूप मजूमदार, परमिंदर सिंह, सामंतो कुमार, राजेश सिंह राजू, श्ररवाणी भट्टाचार्य सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!