मानसून ट्रेड फेयर 2026 का भव्य उदघाटन महिला उद्यमियों ने विभिन्न उत्पादों के स्टॉल लगाकर दिखाई अपनी प्रतिभा
सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने एवं महिलाओं को अपने उत्पादों के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित मानसून ट्रेड फेयर 2026 का उदघाटन सोमवार को चैंबर भवन में भव्य समारोह के बीच हुआ। मेले का उदघाटन मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता, जुगसलाई नगर परिषद की अध्यक्ष नौशीन खान, उपाध्यक्ष अर्चना दुबे, सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष मानव केडिया एवं उपाध्यक्ष अनिल मोदी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया

मानसून ट्रेड फेयर 2026 का भव्य उदघाटन
महिला उद्यमियों ने विभिन्न उत्पादों के स्टॉल लगाकर दिखाई अपनी प्रतिभा

जमशेदपुर- सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने एवं महिलाओं को अपने उत्पादों के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित मानसून ट्रेड फेयर 2026 का उदघाटन सोमवार को चैंबर भवन में भव्य समारोह के बीच हुआ।

मेले का उदघाटन मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता, जुगसलाई नगर परिषद की अध्यक्ष नौशीन खान, उपाध्यक्ष अर्चना दुबे, सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष मानव केडिया एवं उपाध्यक्ष अनिल मोदी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस अवसर पर मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता ने महिला उद्यमियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि महिलाएं आज व्यवसाय एवं उद्यमिता के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही हैं। ऐसे आयोजन उन्हें अपनी प्रतिभा और उत्पादों को बड़े बाजार तक पहुंचाने का अवसर प्रदान करते हैं।
जुगसलाई नगर परिषद की अध्यक्ष श्रीमती नौशीन खान ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें व्यवसाय के साथ-साथ उचित बाजार और मंच उपलब्ध कराना भी आवश्यक है। उन्होंने चैंबर द्वारा आयोजित ट्रेड फेयर को महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।
नगर परिषद की उपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना दुबे ने महिला उद्यमियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि महिलाओं की रचनात्मकता और मेहनत को प्रोत्साहन मिलने से वे आर्थिक रूप से मजबूत बनेंगी और समाज में उनकी भागीदारी और बढ़ेगी।
चैंबर अध्यक्ष मानव केडिया ने कहा कि सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री लगातार स्थानीय व्यापार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रहा है। महिला उद्यमियों को मंच प्रदान करना चैंबर की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को अपने उत्पादों की ब्रांडिंग, बिक्री और नए ग्राहकों से जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं।
चैंबर उपाध्यक्ष अनिल मोदी ने कहा कि मानसून ट्रेड फेयर का उद्देश्य केवल बिक्री का मंच उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित कर उन्हें आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाने की दिशा में आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि मेले में महिलाओं द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉल उनकी प्रतिभा, मेहनत और उद्यमशीलता का परिचय दे रहे हैं।
मेले में महिलाओं ने कपड़े, फैशन, ज्वेलरी, खान-पान, सजावटी सामान सहित विभिन्न प्रकार के उत्पादों के स्टॉल लगाए हैं। उद्घाटन के पश्चात अतिथियों ने मेले का भ्रमण किया और विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन कर महिला उद्यमियों से बातचीत की। उन्होंने चैंबर के प्रयासों की सराहना करते हुए सभी महिला उद्यमियों का उत्साहवर्धन किया।
दोपहर के सत्र में जमशेदपुर विमेंस क्लब की अध्यक्ष रीना वेद गिरी, विमेंस यूनिवर्सिटी की कॉमर्स डीन डॉ दीपा शरण, तरू बेन गांधी ने भी मेले का भ्रमण किया
उदघाटन समारोह का संचालन चैंबर के महासचिव पुनीत कांवटिया ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सचिव भारत मकानी ने किया।
आज के आयोजन में उपाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, हर्ष बाकरेवाल,अभिषेक अग्रवाल,सचिव अंशुल रिंग रसिया सुरेश शर्मा विनोद शर्मा,कोषाध्यक्ष अनिल रिंगसिया,समन्वयक सुमन नागेलिया, निशा केडिया , रिंकू अग्रवाल मनोज गोयल, अश्विनी अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल एवं अन्य सक्रिय रहे



