Uncategorized

जदयू पूर्वी सिंहभूम के पदाधिकारी रांची पहुंचकर छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरे

जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचकर आंदोलनरत जेपीएससी -जेएसएससी अभ्यर्थियों से मिले, मांगों का किया समर्थन

जदयू पूर्वी सिंहभूम के पदाधिकारी रांची पहुंचकर छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरे

जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचकर आंदोलनरत जेपीएससी -जेएसएससी अभ्यर्थियों से मिले, मांगों का किया समर्थन

रांची- जेपीएससी- जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता, कथित अनियमितताओं की जांच, रोजगार सहित विभिन्न मांगों को लेकर रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में आंदोलन कर रहे छात्र-युवाओं के समर्थन में जनता दल (यूनाइटेड), पूर्वी सिंहभूम के जिला पदाधिकारी आज रांची पहुंचे।

जदयू के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि झारखंड के छात्र-युवा अपने भविष्य और रोजगार के लिए संघर्ष कर रहे हैं। वर्षों की मेहनत और तैयारी के बाद जब भर्ती प्रक्रिया पर सवाल खड़े होते हैं, तो सरकार की जिम्मेदारी है कि वह छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से सुने और उनके साथ संवाद करे। उन्होंने कहा कि छात्रों की आवाज को दबाने के बजाय उनकी जायज मांगों का समाधान किया जाना चाहिए।

धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और निष्पक्षता युवाओं का अधिकार है। सरकार को छात्रों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझना चाहिए और समयबद्ध तरीके से समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाना चाहिए। जदयू छात्र-युवाओं के लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण आंदोलन के समर्थन में उनके साथ खड़ा है।

इस दौरान जदयू पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने भी आंदोलनरत छात्र-युवाओं से मुलाकात कर उनकी मांगों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि छात्र वर्षों तक मेहनत कर सरकारी नौकरी की तैयारी करते हैं। ऐसे में भर्ती परीक्षाओं की प्रक्रिया को लेकर उठने वाले सवालों का निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से समाधान होना चाहिए।

सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार को छात्रों को लाठी नहीं, रोजगार और न्याय देना चाहिए।” उन्होंने कहा कि छात्रों की आवाज को दबाने के बजाय सरकार को उनके प्रतिनिधियों से बातचीत कर उनकी जायज मांगों का समाधान करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि झारखंड के युवाओं का भविष्य राज्य के भविष्य से जुड़ा हुआ है। भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करना और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए।

जदयू नेताओं ने कहा कि पार्टी छात्र-युवाओं के हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी और छात्रों की जायज मांगों के समाधान के लिए लोकतांत्रिक तरीके से उनके साथ खड़ी रहेगी।

इस अवसर पर जदयू के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र तिवारी, पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, जिला महासचिव कुलविंदर सिंह पन्नू, संजीव सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!