हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा नेताओं ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं अर्जुन मुंडा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक पूर्णिमा साहू और जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने अपने-अपने आवास पर फहराया तिरंगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आहवान पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अंतर्गत निवास करने वाले वरिष्ठ नेताओं ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत अपने-अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने नागरिकों से भी अपने घरों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने तथा देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करने की अपील की

हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा नेताओं ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं अर्जुन मुंडा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक पूर्णिमा साहू और जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने अपने-अपने आवास पर फहराया तिरंगा


जमशेदपुर- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आहवान पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अंतर्गत निवास करने वाले वरिष्ठ नेताओं ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत अपने-अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने नागरिकों से भी अपने घरों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने तथा देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करने की अपील की।

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने एग्रिको स्थित अपने आवास, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने घोड़ाबांधा स्थित आवास, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने बिस्टुपुर स्थित आवास, सांसद विद्युत वरण महतो ने बिष्टुपुर स्थित आवास, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने एग्रिको स्थित आवास और भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने सोनारी स्थित अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया।


इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि वर्ष 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आहवान पर शुरू हुआ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान आज देश के प्रत्येक घर का राष्ट्रीय उत्सव बन चुका है। तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि भारत की स्वतंत्रता, एकता, अखंडता, समरसता और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य है कि वह तिरंगे का सदैव सम्मान करे और नई पीढ़ी को देश के स्वाधीनता संग्राम और वीर शहीदों के बलिदान से परिचित कराए।


