Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

घाटशिला में आजसू पार्टी का युवा मिलन समारोह सम्पन्न सैकड़ों युवाओं ने ग्रहण की पार्टी की सदस्यता

घाटशिला में आजसू पार्टी के युवा मिलन समारोह का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सुमन सोनी के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं एवं स्थानीय लोगों ने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया

घाटशिला में आजसू पार्टी का युवा मिलन समारोह सम्पन्न सैकड़ों युवाओं ने ग्रहण की पार्टी की सदस्यता

जमशेदपुर – घाटशिला में आजसू पार्टी के युवा मिलन समारोह का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सुमन सोनी के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं एवं स्थानीय लोगों ने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया
कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा जिला संयोजक रामदेव हेंब्रम ने की। उन्होंने सभी अतिथियों एवं उपस्थित युवाओं का स्वागत करते हुए कहा कि युवाओं की भागीदारी से संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा आजसू पार्टी जनहित के मुद्दों पर निरंतर संघर्ष करती रहेगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पार्टी के प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस एवं जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने सभी नए सदस्यों को पार्टी की सदस्यता दिलाई तथा उन्हें पार्टी की नीति, सिद्धांत और संगठन की विचारधारा से अवगत कराया। दोनों नेताओं ने नवसदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन हित में सक्रिय भूमिका निभाने का आहवान किया। अपने संबोधन में नेताओं ने आगामी 7 एवं 8 अगस्त को जमशेदपुर में आयोजित राज्य स्तरीय युवा अधिवेशन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह अधिवेशन युवाओं की भागीदारी, संगठन विस्तार और झारखंड के जनसरोकारों को नई दिशा देने वाला महत्वपूर्ण आयोजन होगा। पार्टी की सदस्यता लेने वाले शुभम् सोनी,गौतम गोप, देव नामाता,अरमान अली,अभी नामाता, करण राजपुत,सुरज सिंह, सागर गोप,विशाल गोप,अजल दत्ता,आशिष दना,दुष्णा मार्ड, बैजनाथ पातर,विकास सोरेन, चांदराय हेंब्रम, कुणाल पॉल,कैफ इकबाल ,राकेश दत्ता, तनु गोप, रहिम खान इत्यादि ने सदस्यता लिया
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह राजू कर्मकार, संगठन सचिव लालन झा ,रामदेव हेंब्रम निरंजन महतो सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!