Uncategorized

भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी एवं यूसीआईएल के संयुक्त तत्वावधान में उत्क्रमिक प्लस टू विद्यालय, जादूगोड़ा में निःशुल्क स्वास्थ्य एवं औषधि वितरण शिविर आयोजित

भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी एवं यूसीआईएल (UCIL) के संयुक्त तत्वावधान में उत्क्रमिक +2 विद्यालय, जादूगोड़ा में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं औषधि वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। साथ ही स्थानीय ग्रामीणों ने भी बड़ी संख्या में शिविर का लाभ उठाया। यूसीआईएल की ओर से मनोज हेम्ब्रम ने शिविर के सफल संचालन में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया

भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी एवं यूसीआईएल के संयुक्त तत्वावधान में उत्क्रमिक प्लस टू विद्यालय, जादूगोड़ा में निःशुल्क स्वास्थ्य एवं औषधि वितरण शिविर आयोजित

जादूगोड़ा- भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी एवं यूसीआईएल (UCIL) के संयुक्त तत्वावधान में उत्क्रमिक +2 विद्यालय, जादूगोड़ा में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं औषधि वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। साथ ही स्थानीय ग्रामीणों ने भी बड़ी संख्या में शिविर का लाभ उठाया। यूसीआईएल की ओर से मनोज हेम्ब्रम ने शिविर के सफल संचालन में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी की ओर से डॉ. जया मोइत्रा ने मरीजों एवं विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रीना कुमारी का शिविर के सफल आयोजन में विशेष सहयोग रहा। उनके सहयोग से शिविर का संचालन सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी की ओर से श्री राधे श्याम कुमार, श्री राजेश मोहन प्रसाद एवं श्री मुकेश बेरा ने सक्रिय रूप से अपनी सेवाएँ प्रदान कीं। शिविर में कुल 163 मरीजों एवं विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही 3 जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क चश्मे भी उपलब्ध कराए गए तथा आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी एवं यूसीआईएल की इस जनकल्याणकारी पहल की सराहना की तथा भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की अपेक्षा व्यक्त की।

8 अगस्त को रेड क्रॉस भवन साकची तथा गुरमा सामुदायिक भवन में एक साथ 2 रक्तदान शिविर
जमशेदपुर- भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा प्रत्येक माह की भांति 8 अगस्त को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा। यह रक्तदान शिविर अन्तर्राष्ट्रीय संस्था एमसीकेएस फूड फॉर हगंरी के संयोजन में रेड क्रॉस भवन, साकची में आयोजित किया जायेगा। संस्था ने अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान का आह्वान किया है, इस रक्तदान शिविर में 8 मई एवं उससे पूर्व के रक्तदान किये सभी रक्तदाता रक्तदान कर सकेंगे। रेड क्रॉस सोसाईटी द्वारा अपने रक्तदाताओं को सूचित किया गया है ताकि वे समय पर आकर रक्तदान कर सकेंगे। इसी क्रम में कुडमी कर्मचारी संघ द्वारा गुरमा सामुदायिक भवन में एक रक्तदान शिविर का आयोजन 8 अगस्त को ही ब्रह्मानन्द ब्लड सेन्टर के सहयोग से आयोजित किया गया है, इस शिविर में भी स्थानीय रक्तदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहकर रक्तदान का आग्रह किया गया है।

821वां नेत्र शिविर शऩिवार 8 अगस्त से बागबेड़ा लोहिया नेत्रालय में
जमशेदपुर, 7 अगस्त। एक ही दिन में अनेकों सामाजिक कार्यों की कड़ी में रेड क्रॉस सोसाईटी के साप्ताहिक 821वां नेत्र शिविर का आयोजन बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में शनिवार 8 अगस्त से प्रारम्भ होगा जो 10 अगस्त तक चलेगा। यह नेत्र शिविर समाजसेवी राजकुमार अग्रवाल के संयोजन में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें रेड क्रॉस की सहयोगी संस्थाएं हमेशा की तरह अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही है, नेत्र शिविर में 8 अगस्त को नेत्र रोगियों की जांच, 9 अगस्त रविवार को ऑपरेशन के उपयुक्त मरीजों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण तथा 10 अगस्त को ऑपरेशन कराये मरीजों के आँखों की पट्टी खोलकर अंतिम जांच के पश्चात दवा, चश्मा व आंखों की देखभाल की जानकारी प्रदान कर उन्हें विदा किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!