Uncategorized

नेत्र रोगियों के जांच से शुरु हुआ 821वां नेत्र शिविर

भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा चिमनलाल भालोटिया सेवा संस्थान, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से 821वां नेत्र शिविर समाजसेवी एवं उद्योगपति राजकुमार अग्रवाल के संयोजन में बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में नेत्र रोगियों के जांच के साथ शुभारंभ हुआ

नेत्र रोगियों के जांच से शुरु हुआ 821वां नेत्र शिविर

जमशेदपुर- भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा चिमनलाल भालोटिया सेवा संस्थान, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से 821वां नेत्र शिविर समाजसेवी एवं उद्योगपति राजकुमार अग्रवाल के संयोजन में बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में नेत्र रोगियों के जांच के साथ शुभारंभ हुआ, 64 नेत्र रोगियों के आंखों की जांच नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा की गयी, जिसमें से 38 नेत्र रोगियों में मोतियाबिन्द पाये गये, स्वास्थ्य जांच के पश्चात उपयुक्त नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण रविवार को नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी.सिंह, डॉ. भारती शर्मा, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. विवेक केडिया एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा की जायेगी। आज जांच सत्र के दौरान रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह के साथ कार्यकर्ता राकेश मिश्र, विशाल सिंह, जितेन्द्र मिश्रा, राधेश्याम कुमार, अशोक घोषाल, प्रकाशभानु महतो, आशीष कुमार एवं अन्य उपस्थित थें।

मानवता की सेवा को समर्पित किया रक्तदाताओं ने 336 यूनिट रक्त
जमशेदपुर, 8 अगस्त। रेड क्रॉस के व्यस्त कार्यक्रमों की ऋंखला में आज एक साथ दो स्थानों पर रक्तदान शिविर का आयोजन सम्पन्न हुआ, जिससे मानवता की सेवा के लिए कुल 336 यूनिट रक्त संग्रहित किया जा सके, हमेशा की तरह रेड क्रॉस भवन तथा जमशेदपुर ब्लड सेन्टर में 8 अगस्त को संस्थापक मास्टर चोआ कोक सुई को याद करते हुए प्राणिक हिलींग एमसीकेएस फूड फॉर हंगरी के जमशेदपुर यूनिट ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया, जिसमे 187 रक्तदाताओं ने मानवता की सेवा में रक्तदान किया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह, एमसीकेएस फूड फॉर हंगरी के शर्मिना पारिख, आभा ठाकुर, रवीना कुमार ने किया, इस अवसर पर अनीता खेमका, सारिका अग्रवाल, रितु नीरज टोडी, तोरल, पर्णिका अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, संजीव गांधी, अशिविनी कुमार, सुचि सोंथालिया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। इसी क्रम में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ब्रह्मानन्द ब्लड सेन्टर के सहयोग से कुड़मी कर्मचारी संघ द्वारा रेड क्रॉस के साथ रक्तदान शिविर का आयोजन गुरमा पंचायत भवन में किया गया, जिसमें कुल 149 यूनिट रक्तदान सम्पन्न हुआ। शिविर को सफल बनाने में रेड क्रॉस कार्यकर्ताओं ने जमशेदपुर ब्लड सेन्टर तथा ब्रह्मानन्द ब्लड सेन्टर के तकनिशियनों के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।

प्लेटलेटस डोनेशन से रक्तदाताओं की शतकीय अर्धशतकीय पारी मानवता की सेवा को समर्पित
जमशेदपुर, 8 अगस्त। प्रत्येक दिन अपने त्याग से लोगों को जीवन देने वाले एसडीपी डोनर्स के रूप में इस सप्ताह रेड क्रॉस सोसाईटी के एसडीपी डोनेशन प्रभारी प्रभुनाथ सिंह ने अपना 59वां एसडीपी दान किया, उन्होने नियमित 37 रक्तदान भी किया है, 96वां रक्तदान उन्होने किया, एम.वी प्रसाद ने 34वां एसडीपी दान कर कुल 142 रक्तदान पूरा किया, दिलीप कुमार आचार्य ने 44वां एसडीपी दान कर 69 रक्तदान तक पहुंचे, जोरावर सिंह गबरी ने 7वां एसडीपी दान किया और 17 रक्तदान पूरा किया, पुष्कर कुमार ने 17वां एसडीपी दान कर तथा 40 नियमित रक्तदान से 57 रक्तदान को पूरा किया, सौमेन्द्र बस्तिया ने 25वां एसडीपी दान कर अपने नियमित 35 रक्तदान से 60वें रक्तदान को पूरा किया। रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने मानवता की सेवा के लिए रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं का आभार जताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!