Uncategorized

भाजपा पूर्वी सिंहभूम जिला की मासिक बैठक संपन्न

बूथ एवं शक्ति केंद्रों के सशक्तिकरण के साथ संगठन विस्तार को लेकर कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश

भाजपा पूर्वी सिंहभूम जिला की मासिक बैठक संपन्न

बूथ एवं शक्ति केंद्रों के सशक्तिकरण के साथ संगठन विस्तार को लेकर कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश

धालभूमगढ़- भारतीय जनता पार्टी पूर्वी सिंहभूम जिला की मासिक बैठक आज अग्रसेन भवन, नरसिंहगढ़, धालभूमगढ़ में जिला अध्यक्ष सत्या तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से जिला प्रभारी दिनेश कुमार उपस्थित रहे।

बैठक की शुरुआत पार्टी के पितृ पुरुष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई।

बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष सत्या तिवारी ने पूर्व प्रत्याशी लखन मार्डी को भारत सरकार द्वारा MRPL-ONGC के स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किए जाने पर स्वागत एवं अभिनंदन किया। उपस्थित सभी जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी दिनेश कुमार ने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी के विस्तार एवं संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए बूथ समितियों एवं शक्तिकेंद्रों के सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। उन्होंने मंडल पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र की जनता से जुड़ी समस्याओं को चिन्हित कर उनके समाधान की दिशा में प्रभावी ढंग से कार्य करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती का आधार हमारा बूथ स्तर का कार्यकर्ता है। इसलिए प्रत्येक बूथ को सक्रिय एवं मजबूत बनाते हुए जनसंपर्क को और व्यापक करना होगा।

बैठक में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर चल रही कलश यात्रा को मंडल क्षेत्र के सभी मंदिरों तक पहुंचाने तथा कार्यक्रम को व्यापक जनसहभागिता के साथ सफल बनाने पर भी चर्चा हुई। साथ ही वर्तमान में चल रहे SIR अभियान में पार्टी कार्यकर्ताओं की विशेष सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष विश्वनाथ बेहरा ने किया। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष चंडी चरण साव, पूर्व प्रत्याशी लखन मार्डी, बाबूलाल सोरेन एवं जिला महामंत्री हेमंत नारायण देव ने भी अपने विचार रखे।

बैठक में विशेष रूप से गीता मुर्मू, राहुल पाण्डेय, रोहित सिंह परमार, ब्रजेश सिंह, दीपक दंडपत, चंदना मुर्मू सहित मंडल अध्यक्ष काकुली सिंह, तनुश्री नंदा, कमलकांत सिंह, अमरदीप शर्मा, महादेव महतो, दिलीप पंडा, शुभेंदु पात्र, जयंत घोष, अशोक पासवान, विजय पाण्डेय, सौरव हांसदा, जगन्नाथ कालिंदी सहित अन्य जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संगठन की मजबूती, बूथ का सशक्तिकरण और जनसेवा—भाजपा की प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!