Uncategorized

बागबेड़ा वायरलेस मैदान के सुंदरीकरण की पहल, पुनीत जीवन संस्था ने लगाए पौधे

झाड़ी-झंखाड़ की सफाई के बाद मैदान में ट्री-गार्ड के साथ लगाए गए विभिन्न प्रकार के पौधे

बागबेड़ा वायरलेस मैदान के सुंदरीकरण की पहल, पुनीत जीवन संस्था ने लगाए पौधे

झाड़ी-झंखाड़ की सफाई के बाद मैदान में ट्री-गार्ड के साथ लगाए गए विभिन्न प्रकार के पौधे

जमशेदपुर- सामाजिक संस्था पुनीत जीवन के तत्वावधान में संस्था की अध्यक्ष मंजू कुमारी के नेतृत्व में बागबेड़ा वायरलेस मैदान के सुंदरीकरण एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान मैदान में ट्री-गार्ड के साथ कई पौधे लगाए गए।

पौधरोपण अभियान से पूर्व मैदान में लंबे समय से उगे झाड़ी-झंखाड़ एवं जंगली घास की मजदूरों के माध्यम से साफ-सफाई कराई गई। इसके लिए मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों के द्वारा सहयोग राशि से मैदान को स्वच्छ एवं आकर्षक बनाने मे मदद मिली । आज विभिन्न प्रकार के पौधे वॉयरलैस मैदान में लगाए गए गए तथा पौधों की सुरक्षा के लिए उनके चारों तरफ ट्री-गार्ड लगाए गए।

संस्था की अध्यक्ष मंजू कुमारी ने कहा कि बागबेड़ा वायरलेस मैदान स्थानीय लोगों के लिए महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थल है। मैदान के सुंदरीकरण के साथ-साथ यहां हरियाली बढ़ाने और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं सुरक्षा भी जरूरी है। संस्था द्वारा आगे भी सामाजिक एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्य किए जाते रहेंगे।

उन्होंने स्थानीय लोगों से भी अपील की कि मैदान को स्वच्छ रखने के साथ लगाए गए पौधों की सुरक्षा में सहयोग करें, ताकि आने वाले समय में यह मैदान हरा-भरा एवं सुंदर स्वरूप ले सके।

इस अवसर पर मंजू कुमारी, बबली श्रीवास्तव, मुदिता सिंह, उमेश कुमार, दुर्गेश कुमार, संदीप साहु, रामेश्वर प्रसाद, निर्भय कुमार, शशि कुमार, मंटू कुमार, धीरज मिश्रा सहित संस्था के कई सदस्य एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे। सभी ने पौधों की देखभाल करने और मैदान को स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाए रखने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!