Uncategorized

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के क्षेत्रीय संगठन मंत्री शिवाजी क्रांति का सरायकेला प्रवास, जिला इकाई ने किया सम्मान

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के क्षेत्रीय संगठन मंत्री शिवाजी क्रांति के सरायकेला प्रवास के अवसर पर जिला इकाई द्वारा उनका आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक श्री सत्यप्रकाश भी उपस्थित रहे

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के क्षेत्रीय संगठन मंत्री शिवाजी क्रांति का सरायकेला प्रवास, जिला इकाई ने किया सम्मान

सरायकेला खरसावां- अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के क्षेत्रीय संगठन मंत्री शिवाजी क्रांति के सरायकेला प्रवास के अवसर पर जिला इकाई द्वारा उनका आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक श्री सत्यप्रकाश भी उपस्थित रहे

कार्यक्रम में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के जिला अध्यक्ष अखिलेश मिश्र ने शिवाजी क्रांति का अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया। इस दौरान अगस्त माह में चल रहे सदस्यता अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई तथा सरायकेला जिले में अधिक से अधिक सदस्य बनाने और सदस्यता अभियान को सफल बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई।

कार्यक्रम में जिला इकाई के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने सदस्यता अभियान को सफल बनाते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!