Uncategorized

समाज के नगीने सम्मान समारोह का आयोजन 14 जुलाई को

पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन द्वारा समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से "समाज के नगीने सम्मान समारोह" का आयोजन मंगलवार, 14 जुलाई 2026 को अग्रसेन भवन, साकची में किया जाएगा। इस कार्यक्रम के प्रायोजक सरलाल इंजीनियरिंग लिमिटेड हैं

समाज के नगीने सम्मान समारोह का आयोजन 14 जुलाई को

जमशेदपुर- पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन द्वारा समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से “समाज के नगीने सम्मान समारोह” का आयोजन मंगलवार, 14 जुलाई 2026 को अग्रसेन भवन, साकची में किया जाएगा। इस कार्यक्रम के प्रायोजक सरलाल इंजीनियरिंग लिमिटेड हैं।

यह गौरवपूर्ण समारोह उन मेधावी मारवाड़ी/अग्रवाल विद्यार्थियों को समर्पित है जिन्होंने सीबीएसई एवं आईसीएसई बोर्ड की दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षाओं में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त कर समाज का गौरव बढ़ाया है। इसके अतिरिक्त वर्ष 2026 में चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA), डॉक्टर, इंजीनियर, कंपनी सेक्रेटरी (CS), कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट (CMA) तथा अन्य प्रतिष्ठित व्यावसायिक एवं उच्च डिग्रियाँ प्राप्त करने वाली युवा प्रतिभाओं को भी इस अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।

समारोह की विशिष्ट अतिथि के रूप में नंदिनी शुक्ला, पूर्व प्रधानाचार्य, केरला समाजम तथा रजनी शेखर, पूर्व प्रधानाचार्य डी.बी.एम.एस., कदमा उपस्थित रहेंगी और अपने प्रेरणादायी उदबोधन से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करेंगी।

कार्यक्रम का संयोजन कविता अग्रवाल, मनीषा संघी, अंजू चेतानी, अंकिता लोधा एवं नेहा चौधरी द्वारा किया जा रहा है। वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल ‘गोल्डी’, महासचिव मंटू अग्रवाल तथा कोषाध्यक्ष अजय भालोटिया सहित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का सक्रिय सहयोग रहेगा।

पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन ने समाज के सभी सदस्यों एवं अभिभावकों से इस प्रेरणादायी आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सम्मानित होने वाली प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करने एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!