Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

झारखंड विधि महाविद्यालय कोडरमा ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन राजेश शुक्ल को विधि रत्न से सम्मानित किया

झारखंड विधि महाविद्यालय कोडरमा ने आज भव्य समारोह और सेमिनार में झारखंड में अधिवक्ताओं के कल्याणकारी योजनाओं के लिए कार्य करने और विधि शिक्षा के उन्नयन के लिए कार्य करने के लिए झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल को विधि रत्न सम्मान से सम्मानित किया

झारखंड विधि महाविद्यालय कोडरमा ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन राजेश शुक्ल को विधि रत्न से सम्मानित किया

कोडरमा- झारखंड विधि महाविद्यालय कोडरमा ने आज भव्य समारोह और सेमिनार में झारखंड में अधिवक्ताओं के कल्याणकारी योजनाओं के लिए कार्य करने और विधि शिक्षा के उन्नयन के लिए कार्य करने के लिए झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल को विधि रत्न सम्मान से सम्मानित किया विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ प्रोफेसर चन्द्रभूषण शर्मा ,विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के कुलसचिव और प्रॉक्टर सीद्धिक रज्जाक , नेशनल ला यूनिवर्सिटी पटना के डीन डॉ अजय कुमार और झारखंड विधि महाविद्यालय के संस्थापक सचिव श्री डी एन मिश्रा और प्राचार्य डॉ विकास राय ने संयुक्त रूप से यह सम्मान उन्हें दिया l इस अवसर पर कोडरमा जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री जगदीश सलूजा, सरकारी वकील श्री तारकेश्वर प्रसाद सहित भारी संख्या में शिक्षाविद, अधिवक्ता और न्यायिक अधिकारी उपस्थित थे

श्री शुक्ल पिछले साढ़े चौदह बर्षों से लगातार झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और चेयरमैन रह चुके हैं तथा झारखंड के अधिवक्ताओं के कल्याणकारी योजनाओं के लिए और विधिक शिक्षा के उन्नयन के लिए बेजोड़ और बेमिसाल कार्य किया है lकोरोना जैसी महामारी में राज्य के अधिवक्ताओं के इलाज और उनके परिजनों की देखभाल के लिए श्री शुक्ल ने सराहनीय कार्य किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!