Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर डाक विभाग की पहल को मिला विधायक सरयू रॉय का समर्थन, जनता से की डाक सेवाओं के उपयोग की अपील

भारतीय डाक विभाग के सिंहभूम मंडल द्वारा चलाए जा रहे विशेष रक्षाबंधन अभियान की अगली कड़ी में आज विभाग की एक टीम ने जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू रॉय से शिष्टाचार मुलाकात की। इस भेंट के दौरान विधायक ने आगामी रक्षाबंधन पर्व को लेकर आम जनता और नई पीढ़ी के नाम एक बेहद महत्वपूर्ण और प्रेरणादायी संदेश साझा किया

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर डाक विभाग की पहल को मिला विधायक सरयू रॉय का समर्थन, जनता से की डाक सेवाओं के उपयोग की अपील

https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=jx44Ll8OS0Vc2CGy

जमशेदपुर- भारतीय डाक विभाग के सिंहभूम मंडल द्वारा चलाए जा रहे विशेष रक्षाबंधन अभियान की अगली कड़ी में आज विभाग की एक टीम ने जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू रॉय से शिष्टाचार मुलाकात की। इस भेंट के दौरान विधायक ने आगामी रक्षाबंधन पर्व को लेकर आम जनता और नई पीढ़ी के नाम एक बेहद महत्वपूर्ण और प्रेरणादायी संदेश साझा किया
​सनातन संस्कृति का अहम हिस्सा है रक्षाबंधन:
मुलाकात के दौरान सरयू रॉय ने रक्षाबंधन के सांस्कृतिक महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि “रक्षाबंधन सनातन समाज का एक अत्यंत महत्वपूर्ण और पावन सांस्कृतिक पर्व है। यह भाई-बहन के बीच आपसी स्नेह, पवित्र भावनाओं और भाई द्वारा बहन की रक्षा करने के अटूट संकल्प का जीवंत प्रतीक है
​डाक विभाग की पहल को सराहा:
बदलते दौर में राखियों के विपणन और बाजार पर निर्भरता की चर्चा करते हुए विधायक जी ने कहा कि पहले घरों में ही सूत कातकर राखियाँ बनाई जाती थीं, परंतु अब समाज बाजार की ओर बढ़ा है। ऐसे में दूर-दराज रहने वाले परिजनों तक राखी सही समय पर सुरक्षित पहुँचे, यह एक बड़ा सवाल रहता है उन्होंने इस दिशा में भारतीय डाक विभाग के प्रयासों की मुक्तकंठ से सराहना की और कहा कि डाक विभाग वर्षों से बल्कि सदियों से हमारे सुख-दुख के संदेश, चिट्ठियाँ और तार पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम रहा है। इस पावन पर्व पर डाक विभाग द्वारा राखियाँ पहुँचाने की यह जिम्मेदारी उठाना एक बेहतरीन सामाजिक कदम है।
​नई पीढ़ी से डाक विभाग से जुड़ने की अपील:
विधायक सरयू रॉय ने जमशेदपुर और पूरे देश की जनता से अपील करते हुए कहा कि डाकिए और डाक विभाग के साथ हम सभी का बचपन से एक गहरा भावनात्मक लगाव रहा है। वह लगाव आज भी हमारे दिलों में जिंदा है। उन्होंने विशेष रूप से युवा और नई पीढ़ी का आह्वान किया कि वे भारत सरकार के इस सबसे भरोसेमंद संस्थान (पोस्टल डिपार्टमेंट) से जुड़ें और इसकी जनोपयोगी सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
​संदेश के अंत में उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों से अपील की कि इस रक्षाबंधन के अवसर पर अपनी राखियाँ भेजने और मँगवाने के लिए डाक विभाग की विश्वसनीय सेवाओं का बढ़-चढ़कर उपयोग करें, ताकि देश की यह ऐतिहासिक सामाजिक पहल पूरी तरह कामयाब हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!